spot_img

खबर छपते ही बेनीपट्टी मुख्यालय के बस पड़ाव स्थल से अतिक्रमण हटाने में जुटा महकमा

spot_img
- Advertisement -

खबर छपते ही बेनीपट्टी मुख्यालय के बस पड़ाव स्थल से अतिक्रमण हटाने में जुटा महकमा आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो।  बेनीपट्टी  अनुमंडल मुख्यालय के प्रस्तावित बस पड़ाव स्थल पर भूमि अतिक्रमण की खबर देशज टाइम्स में प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में गयी। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अंचलाधिकारी पुरेन्द्र कुमार सिंह ने दलबल के साथ संसारी पोखरा के प्रस्तावित बस पड़ाव स्थल पर पहुंच कर तत्काल मिट्टीकरण पर रोक लगाते हुए कथित भूस्वामी की जमकर फटकार लगाई।

- Advertisement -

सीओ के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ कथित भूस्वामी के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। स्थानीय लोगों ने अंचल प्रशासन को बताया कि कुछ लोगों के द्वारा अकारण भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे आवाजाही के लिए वर्षो पूर्व बनाए गए रास्ता भी प्रभावित हो रहा है।

- Advertisement -

अंचलाधिकारी ने तत्काल मिट्टी भराई पर रोक लगाते हुए पूरी भूमि की मापी कराने का निर्देश दिया। सीओ ने बताया कि स्थानीय एक व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि उक्त जगह पर उनकी भूमि है। जमीन के मापी के निर्देश दिए गए है। जमीन की मापी हो जाने के बाद अग्रेतर काररवाई की जाएगी। गौरतलब है कि स्थानीय व्यक्ति की ओर से रविवार की सुबह से अचानक मिट्टीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा था।

- Advertisement -

इसके संबंधित खबर देशज टाइम्स में प्रकाशित होते ही प्रशासन एक्शन के मूड में गया। उक्त भूमि पर इसी तरह कथित भूस्वामी के सामने जाने के कारण अब तक बेनीपट्टी में बस पड़ाव की समस्या का निदान नहीं हो पाया है।खबर छपते ही बेनीपट्टी मुख्यालय के बस पड़ाव स्थल से अतिक्रमण हटाने में जुटा महकमा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Uttar Pradesh में भीषण सड़क हादसा, उन्नाव में पलटी डबल डेकर, बिहार के दरोगा-कैदी समेत 5 की मौत, 15 से ज्यादा घायल, पढ़िए बड़ी...

यूपी बस हादसा: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर एसी बस अनियंत्र

CNG की कीमतें फिर बढ़ीं, 11 दिनों में ₹6 महंगा हुआ ईंधन; जानें क्या होगा असर?

CNG की कीमतें: महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को एक और झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल के बाद अब सीएनजी भी लगातार महंगी हो रही है। पिछले 11 दिनों में यह चौथी बार है

Breaking News: बिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, चली गोली, घायल — Khagaria Encounter

Khagaria Encounter: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। खगड़िया से लेकर किशनगंज तक, प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पु

बिहार में होगा मदरसों का आधुनिकीकरण, स्मार्ट क्लास, गर्मी में समर कैंप से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, जानिए सरकार का ‘ सम्राट ’ प्लान

मदरसा आधुनिकीकरण: बिहार सरकार छात्रों की बेहतर पढ़ाई को लेकर गंभीर दिख रही है! सम्राट चौधरी सरकार ने अब राज्य के मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरू करने का प्लान बना