spot_img

जोगियारा में औजारों के साथ चोर गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। जोगियारा गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। ललन सिंह व  प्रियरंजन सिंह के बंद घरों में हुई चोरी के मामले में एक संदिग्ध चोर को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी जिला के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव से मो.जुबैर के पुत्र मो.आरसी उर्फ कुर्बान को गिरफ्तार किया गया था। इसके पास से हेक्सलब्लेड, चाकू, कटर, ताला तोड़ने का औजार समेत अन्य सामग्री पुलिस ने बरामद किया है। इसने पुलिस को बताया कि वह वर्षो से चोरी का धंधा करता है। इस चोरी की घटना में इसने तीन लोगों के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। इसके द्वारा बताए घटना में शामिल दो सन्दिग्ध चोर के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां से दोनों फरार मिला। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि उक्त दोनों फरार चोर को  गिरफ्तारी को लेकर लगातार छपामारी जारी है।जोगियारा में औजारों के साथ चोर गिरफ्तार

- Advertisement -

इंसेट यह भी पढ़िए,
युवती अपहृत,एफआईआर

- Advertisement -

जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिक लड़की का अपहरण किए जाने के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने  आवेदन में कहा कि घर निर्माण में राजमिस्त्री का काम करने जगदीश राय का पुत्र अशोक राय व विनोद राय आता जाता था,जहां विनोद राय समेत चार अन्य आरोपी ने  इसके पुत्री को भला फुसला कर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। पुलिस आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...

Darbhanga Crime News: दरभंगा प्रेम ज्वेलर्स लूटकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख के चांदी के जेवर बरामद

दरभंगा लूट: दरभंगा में प्रेम ज्वेलर्स से लाखों के जेवर लूटने वालों की अब...

Bhagalpur News: मायागंज अस्पताल में लापरवाही ने ली महिला की जान, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

अस्पताल में लापरवाही: भागलपुर के मायागंज अस्पताल से एक झकझोर देने वाली खबर सामने...

Government Scheme: सरकार की नई ‘जन धन कल्याण योजना’ से पाएं सीधे आर्थिक लाभ, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Government Scheme: केंद्र सरकार ने आम जनता के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान...