spot_img

पूछ रहे लाभार्थी… कहां गए सुशासन बाबू, काम ठप कर चले गए बीडीओ साहेब

spot_img
- Advertisement -

जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। बीडीओ के सामूहिक हड़ताल पर चले जाने से चौथे रोज सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में चल रहे सभी विकासात्मक कार्य ठप हो गया है। मौके पर पहुंच रहे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी प्रखंड कर्मियों से पूछ रहे आखिर सुशासन की सरकार में काम ठप कर बीडीओ साहेब कहां गए जवाब मिलता है हड़ताल पर। इससे  सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाएं नदारत दिखी। लोहिया स्वक्षता अभियान व प्रधानमंत्री आवास योजना,सामाजिक सुरक्षा योजना का दम घुटने लगा।

- Advertisement -

हाल यही है कि सभी कार्य प्रभावित हो गए हैं। प्रखंड कार्यालय पहुंचे लाभुक बिना आवेदन जमा किए ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार 2014 में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से  बीडीओ के पदस्थापन होने के बाद विभाग की ओर से उनके मौलिक अधिकारों से वंचित रखे जाने के कारण सभी बीडीओ सामूहिक रूप से अनिश्चित कालीन अवकाश पर हैं। बीडीओ के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण विभाग पर भी इसका खासे असर देखने को मिला।

- Advertisement -

प्रखंड क्षेत्र के दूर दराज से पहुंचने वाले लोगो की समस्या बढ़ती जा रही है। लोग अपनी अपनी समस्याओं को लेकर  प्रखंड कार्यालय पहुंच कर कार्यालय का चक्कर लगा,बैरंग अपने घर लौट जाते है। वृद्धावस्था पेंशन लाभ के लिए,प्रखंड के अहियारी उत्तरी पंचायत के वार्ड नौ अहल्यास्थान भिंडा के योगिंदर दास, शांति देवी,वार्ड छह के स्व.राम सरोवर ठाकुर की पत्नी राम वीणा देवी,अहियारी के वार्ड  नौ के निरंजन राय की पत्नी राम दुलारी देवी, इसी पंचायत के वार्ड छह निवासी स्व.नीरज ठाकुर की पत्नी अलका देवी,अहियारी दक्षिणी पंचायत के निमरौली वार्ड बारह के इसराईल अंसारी की पत्नी रौशन खातुन,पौनी गांव के वार्ड दो  निवासी श्याम महतो की पत्नी बनारसी देवी,रेवढा पंचायत के वार्ड नौ के राम प्रवेश की पत्नी किरण देवी,खड़का बसंत के  वार्ड दो सदस्या सह रामवृक्ष की पत्नी पानो देवी व आधार कार्ड में नाम जुड़वाने व सुधार कराने के लिए रेवढा पंचायत के वार्ड नौ निवासी भोला मंडल की पत्नी पूजा देवी, सिकन्दर मंडल की पत्नी पूजा देवी,फेकन मंडल की पुत्री निधि कुमारी,शैलोनी कुमारी, परीक्षण मंडल के पुत्र किसन मंडल, रमौल  के वार्ड एक निवासी मेहराब अली की पत्नी शाहजहां खातुन  सहित प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतो के लोगों ने बताया कि अपनी समस्याओं को लेकर बीते शुक्रवार से दो रोज प्रखण्ड मुख्यालय पहुचे,लेकिन सोमवार को भी बीडीओ के अनिश्चितकालीन हड़ताल चले जाने से बैरंग वापस लौटना पड़ा।पूछ रहे लाभार्थी… कहां गए सुशासन बाबू, काम ठप कर चले गए बीडीओ साहेब

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Breaking News: बिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, चली गोली, घायल — Khagaria Encounter

Khagaria Encounter: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। खगड़िया से लेकर किशनगंज तक, प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पु

बिहार में होगा मदरसों का आधुनिकीकरण, स्मार्ट क्लास, गर्मी में समर कैंप से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, जानिए सरकार का ‘ सम्राट ’ प्लान

मदरसा आधुनिकीकरण: बिहार सरकार छात्रों की बेहतर पढ़ाई को लेकर गंभीर दिख रही है! सम्राट चौधरी सरकार ने अब राज्य के मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरू करने का प्लान बना

Bihar Road Accident: रोहतास में अज्ञात वाहन का कहर, बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों का बुरा हाल

Bihar Road Accident: बिहार के रोहतास जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सोमवार देर रात आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक

Missing Children Bihar: तेजस्वी का बड़ा दावा, एक महीने में 8 हजार से ज्यादा बच्चे गायब, सरकार पर साधा निशाना

Missing Children Bihar : बिहार में अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है