spot_img

पैक्स गोदाम के सरकारी भवनों पर निजी संस्थानों का कब्जा

spot_img
- Advertisement -

पैक्स गोदाम के सरकारी भवनों पर निजी संस्थानों का कब्जा

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स् ब्यूरो। हरलाखी प्रखंड के कलना गंगौर पंचायत समेत विभिन्न पैक्स गोदाम के सरकारी भवनों पर निजी संस्थाओं की ओर से अवैध कब्जा कर लिया गया है। इसकी शिकायत मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान सचिव राघवेंद्र रमण ने बीडीओ से की है। श्री रमण ने बताया कि इन दिनों हरलाखी के सरकारी भवनों में अवैध रूप से निजी कार्यालय बेरोकटोक खुल रहे हैं। मामले में प्रशासन की उदासीनता पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। 

- Advertisement -

कलना पैक्स गोदाम के भवन पर एक निजी संस्था ने अवैध कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं पैक्स भवन के कमरों में कुर्सी टेबल अन्य सामग्री डालकर कर प्रतिदिन कार्यालय भी खोले जाते हैं। शिकायत के मुताबिक जनकल्याण के नाम पर लोगों से अवैध उगाही भी की जा रही है जबकि प्रशासन इस मामले को लेकर बेखबर बनी हुई है।  उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर बीडीओ को व्हाट्सएप पर सारे साक्ष्य के साथ शिकायत लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है। बीडीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है। 

- Advertisement -

वहीं, गंगौर में पैक्स गोदाम के सरकारी भवन पर भी एक निजी संस्था का अवैध कब्जा का मामला तूल पकड़ने लगा है। लोगों का कहना है कि उक्त सरकारी भवन में वर्षों से एक निजी संस्था का कार्यालय अवैध रूप से चल रहा है। पैक्स अध्यक्ष से भी कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन उन्होंने मामले को कभी गंभीरता से नहीं लिया। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। 

एमएसयू का कहना है कि अगर सरकारी भवनों पर कब्जा कर निजी कार्यालय खोले जा सकते हैं तो एमएसयू को भी प्रशासन सरकारी भवनों में अपने कार्यालय खोलने की अनुमति दे। इस संबंध में बीडीओ मार्कण्डेय राय ने बताया कि बीसीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

पैक्स गोदाम के सरकारी भवनों पर निजी संस्थानों का कब्जा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur storm: भागलपुर में 110 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी, ब्लैक आउट-रेल सेवा ठप, जानिए ताजा हाल

Bhagalpur storm: भागलपुर में मंगलवार की रात ऐसी तबाही मची कि लोग सहम गए। रात 11.30 बजे के करीब आई भीषण आंधी और मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया।

South Bihar Power Update: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब इस ऐप से मिलेंगी सभी सेवाएं, जानिए काम की ख़बर

South Bihar Power Update: साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (SBPDCL) ने अपने उपभोक्ताओं को बेहतर और तेज सेवाएं देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब बिजली बिल

Bihar का वो गैंगस्टर, जिसको पकड़ने के लिए 8 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 डीएसपी – एसटीफ तैनात, लेकिन… हाथ अब भी खाली, जानिए...

मोकामा गैंगस्टर: बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका कुख्यात सोनू सिंह अभी भी पकड़ से बाहर है। 24 मई को हुई गोलीबारी के बाद से फरार इस अपराधी की तलाश में आठ जिलो

Bihar Weather: IMD की चेतावनी, DARBHANGA, मधुबनी समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी, जानिए गर्मी से राहत कब?

बिहार मौसम: बिहार में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर सुनाई है, लेकिन साथ ही अलर्ट भी जारी किया है। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों म