मई,10,2024
spot_img

मंगलमय दिन आजुक है , पाहुन छथि आयल के साथ केवटी से मोदी सरकार की विदाई की तैयारी में जुटा राजद गरजा कहा, अब नहीं आएंगें भाजपा के अच्छे दिन, मंगनी, फातमी की हुंकार, देश में भाजपा, विहिप, बजरंग दल के कारनामों से जनता त्रस्त

राहुल कुमार सिंह केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल ने कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार होगी। पूरे देश में भाजपा, विहिप व बजरंग दल के कारनामों से आम जनता त्रस्त हैं। इनके कारनामों से देश की एकता व अखंडता पर खतरा उत्पन्न हो गई है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को प्रताड़ित किया जा रहा है। लालू  के बाद अब एक साजिश के तहत उनके पुत्र व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की छवि को बिहार की वर्तमान सरकार बिगाड़ना चाह रही हैं। वे शनिवार को रसलपुर गांव स्थित बद्री यादव उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोयला स्थान परिसर में आयोजित एक दिवसीय राजद की केवटी विधानसभा स्तरीय बूथ लेबल एजेंट व बूथ कमेटी प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। प्रशिक्षण शिविर के उद्देश्य व इसके माध्यम से आसन्न चुनाव में भाजपा को पराजित करने का मंत्र देते हुए उन्होंने बीएलए को अभी से लेकर चुनाव तक चौकस रहने को कहा।

मंगलमय दिन आजुक है , पाहुन छथि आयल के साथ केवटी से मोदी सरकार की विदाई की तैयारी में जुटा राजद गरजा कहा, अब नहीं आएंगें भाजपा के अच्छे दिन, मंगनी, फातमी की हुंकार, देश में भाजपा, विहिप, बजरंग दल के कारनामों से जनता त्रस्त

वहीं, गांव – गांव में जाकर निरक्षर मतदाताओं को प्रशिक्षित करने की भी बात कही। पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने कहा कि देश में मोदी की लहर समाप्त होने लगी है। देश अब भाजपा से मुक्ति की ओर बढ़ गया है। महागठबंधन का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार किए, बावजूद इसके वहां की जनता ने नकार दिया। भाजपा की सरकार जुमलेबाजों की सरकार है। यह सरकार देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाकर एक बार फिर सत्ता में आना चाहते हैं। ऐसे तत्वों से सावधान रहने की जरूरत है। सभी कार्यकर्ता होने वाले चुनाव के लिए तैयार हो जाए। 2019 में दिल्ली व 2020 में पटना हमारी ही पार्टी जीतेगी।

मंगलमय दिन आजुक है , पाहुन छथि आयल के साथ केवटी से मोदी सरकार की विदाई की तैयारी में जुटा राजद गरजा कहा, अब नहीं आएंगें भाजपा के अच्छे दिन, मंगनी, फातमी की हुंकार, देश में भाजपा, विहिप, बजरंग दल के कारनामों से जनता त्रस्त

इस सरकार में किसान, नौजवान सभी लोग परेशान हैं। वहीं मधुबनी के वर्तमान सांसद पर जमकर निशाना साधा। कहा कि उनके सांसद कार्यकाल में आज तक एक भी बड़ा काम नहीं हुआ। केंद्र की नरेंद्र मोदी व बिहार की नीतीश सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। विधायक भोला यादव ने कहा कि राजद जमात की पार्टी है। उन्होंने भाजपा पर देश के सभी संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए अठारह वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम बीएलए व बूथ कमेटी कार्यकर्ताओं को कहा। जोकीहाट (अररिया) विधान सभा क्षेत्र के विधायक शाहनवाज आलम ने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं और कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनावी अखाड़े में विरोधियों को परास्त किया जा सकता है। युवा राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह केवटी के विधायक डॉ. फराज फातमी ने चुनौतियां गिनाई। कहा कि भाजपा विरोधी दलों के सामने अभी सबसे बड़ी जिम्मेवारी संविधान व लोकतंत्र की हिफाजत करने की है। राजद को यह काम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में करना है। जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

मंगलमय दिन आजुक है , पाहुन छथि आयल के साथ केवटी से मोदी सरकार की विदाई की तैयारी में जुटा राजद गरजा कहा, अब नहीं आएंगें भाजपा के अच्छे दिन, मंगनी, फातमी की हुंकार, देश में भाजपा, विहिप, बजरंग दल के कारनामों से जनता त्रस्त

प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता केवटी व सिंहवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष क्रमशः अब्दुल मन्नान अंसारी व विनोद भगत ने संयुक्त रूप से किया जबकि संचालन जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव ने किया। प्रशिक्षण शिविर को जिपस समीउल्लाह खां समीम, जयवंती देवी , बियाडा के पूर्व चेयरमैन राजकिशोर यादव, सुनीति रंजन दास, शत्रुघ्न प्रसाद यादव नारद, गोपाल मंडल, गुलाम हुसैन चीना, मौजे सदाय, संजय यादव, रामसेवक यादव, प्रो.कैलाश प्रसाद साह, प्रदीप कुमार पंकज, धर्मवीर कुमार मुन्ना, भजन यादव, सुवंश यादव, बदरे आलम, कमलउद्दीन राही, केशर खान, महेंद्र यादव, उमेश प्रसाद महतो, मो.रेजाली, भोला पासवान, परशुराम यादव, कामोद नारायण साह, अब्दुल मालिक, एकरामुल हक सहित कई ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता नवटोलिया गांव निवासी सुनील कुमार यादव ने पार्टी से इस्तीफा देकर राजद की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, मिथिला के परंपरा के अनुसार अतिथियों को पाग चादर व पुष्प माला से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व गायिका मीनू ठाकुर ने स्वागत गीत मंगलमय दिन आजुक है , पाहुन छथि आयल, प्रस्तुत कर आगत अतिथियों का स्वागत किया।

मंगलमय दिन आजुक है , पाहुन छथि आयल के साथ केवटी से मोदी सरकार की विदाई की तैयारी में जुटा राजद गरजा कहा, अब नहीं आएंगें भाजपा के अच्छे दिन, मंगनी, फातमी की हुंकार, देश में भाजपा, विहिप, बजरंग दल के कारनामों से जनता त्रस्त

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें