आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला के शिक्षित युवाओं ने फिर एक बार साबित कर दिया है कि राज्य या फिर देश स्तर की परीक्षा हो हर जगह मधुबनी ही का परचम लहराएगा व भविष्य में इसी तरह का परिणाम देखने को मिलेगा। वह चाहे बीपीएससी हो या फिर यूपीएससी की परीक्षा हर जगह मधुबनी का ही दबदबा रहेगा।

बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी की ओर से आयोजित 60 वीं, 61वीं, 62वीं सम्मिलित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। इसमें भी मधुबनी के 27 वर्षीय सुशांत कुमार चंचल ने 727 अंक प्राप्त कर पहला स्थान लाकर जिले का नाम रौशन किया। दूसरे स्थान पर अमीर अहमद व तीसरे स्थान पर श्रेया कष्यप रही हैं।

घोघरडीहा नगर पंचायत वार्ड नौ के फुल कुमार झा व विशेखा देवी के पुत्र सुशांत कुमार की सफलता से न सिर्फ घोघरडीहा के लोगों में खुशी है बल्कि पूरे जिले के लोग अपने लाल की कामयाबी पर फखर महसूस कर रहे हैं। सुशांत का बचपन से ही पढ़ने-लिखने में काफी दिलचस्पी था। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा समस्तीपुर के संत पॉल विधालय से पास की। साल 2008 में मुजफ्फरपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद बीएन कॉलेज पटना से इकोनॉमिक्स ऑनर्स किया। इसके बाद सुशांत चंचल ने इग्नु से एमए की डिग्री हासिल की।

चंचल वीर कुंवर सिंह विवि आरा में जूनियर रिसर्च स्कॉलर भी रह चुके हैं। चंचल ने प्रथम प्रयास में 56 से 59वीं परीक्षा में 88 वां रैंक प्राप्त किया था। चंचल अभी राजगीर में प्रशिक्षु डीएसपी के पद पर हैं। जानकारी के अनुसार, चंचल अपने दूसरे प्रयास में बीपीएससी की 60वीं, 61वीं व 62वीं परीक्षा में प्रथम स्थान लाकर मधुबनी जिला का मान फिर से बढ़ाकर यह साबित कर दिया है कि राज्य से देश स्तर तक की परीक्षा में मधुबनी हमेशा से आगे रहा है व भविष्य में रहेगा।








You must be logged in to post a comment.