मई,11,2024
spot_img

मधुबनी में लगी आग, महिला की जलकर मौत, दो बच्चे झुलसे, एक  गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी में लगी आग, महिला की जलकर मौत, दो बच्चे झुलसे, एक  गंभीर आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार गांव में बीती रात अचानक  घर में आग लगने से एक महिला हिसार गांव के मिथिलेश साह की तीस वर्षीय पत्नी सुनैना देवी की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं, इस घटना में महिला के दो बच्चें भी झुलस गए हैं। दोनों बच्चों में एक महिला की पुत्री व एक पुत्र बताया जा रहा है। दोनों बच्चों को नाजुक स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों व आस पास के पड़ोसियों का कहना है कि शुक्रवार की रात करीब दस बजकर 45 मिनट में बिजली के शार्ट शर्किट से आग लग गई। तुरंत घर में रखे कपड़े व अन्य सामानों में भी आग की लपटें तेजी से फैल गई। इससे घर में बच्चों के साथ सो रही महिला व उसके दो बच्चें झुलस गए। महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि दोनों बच्चों को पटना रेफर कर दिया गया है। हालांकि उनमें एक बच्चे की हालत बेहद गंभीर भी बताई जा रही है। दूसरी ओर कुछ लोगों का यह भी कहना है कि गैस फटने की वजह से आग लगी थी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मधुबनी में लगी आग, महिला की जलकर मौत, दो बच्चे झुलसे, एक  गंभीर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें