केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ एक्टू प्रखंड इकाई केवटी के नेतृत्व में हड़ताली रसोइया ने शुक्रवार को बीआरसी भवन पर संघ के नेता उमेश यादव के नेतृत्व प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ व मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान रसोइया ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन के साथ मध्याहन भोजन योजना के निदेशक विनोद कुमार सिंह की ओर से रसोइया को हटाने की चिट्ठी की प्रति को भी जलाया। इस अवसर पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव धर्मेश यादव ने कहा कि सरकार रसोइया की मांग मानने के बजाए धमकाने का काम कर रही है, जो निंदनीय है। कहा कि रसोइया धमकी से डरने वाला नही हैं। चार फरवरी को बिहार बंद के दौरान दरभंगा-जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी को केवटी प्रखंड मुख्यालय के समीप जाम किया जाएगा। प्रदर्शन को केवल दास, फूलो देवी, डोमनी देवी, कुमारी देवी, निर्मला देवी , तेतरी देवी सहित कई ने संबोधित किया।








You must be logged in to post a comment.