spot_img

संस्कृत विवि के प्रोवीसी चंद्रेश्वर ने कहा कार्यशाला से विचारों में आती नवीनता

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। संस्कृत विश्वविद्यालय के साहित्य विभाग की ओर से मुख्यालय के बहुउद्देशीय भवन में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि प्रोवीसी प्रो. चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम बराबर होना चाहिए। इससे विचारों में नवीनता आती है और विषय मंथन का मौका भी मिलता है।

- Advertisement -

कार्यशाला के प्रतिभागी बेहतरी के लिए अपने आप को अपडेट करते हैं जो शास्त्र के साथ साथ स्वयं के लिए भी उपयोगी होता है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में यह जानकर बेहद खुशी हुई कि साहित्य के व्यंजना के निहितार्थ इतने गहरे हैं।

- Advertisement -

जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने देशज टाइम्स को बताया कि कुलपति प्रो. सर्व नारायण झा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि थे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित व अनेक पुस्तकों के रचयिता डॉ. किशोरनाथ झा और मंच संचालन की जिम्मेदारी निभा रहे थे डॉ विश्राम तिवारी। डॉ. नंदकिशोर चौधरी के संयोजकत्व में साहित्य के व्यंजना विषय पर आयोजित कार्यशाला में तकरीबन 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मौके पर डॉ. मीना कुमारी, डॉ रेणुका सिंहा, अतिथि शिक्षक डॉ. संतोष कुमार पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित थे।संस्कृत विवि के प्रोवीसी चंद्रेश्वर ने कहा कार्यशाला से विचारों में आती नवीनता

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aurangabad Bridge औरंगाबाद ब्रिज में दरार: बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश – के बीच कनेक्टिविटी पर संकट, भारी वाहनों के परिचालन पर रोक,...

Aurangabad Bridge: बिहार के औरंगाबाद जिले में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-139 (पुराना एनएच-98) पर स्थित बतानी पुल में आई दरार ने तीन राज्यों - बिहार, झारखंड और उत्

Araria News: अररिया में बड़ी कार्रवाई, 68 पंचायत सचिव सस्पेंड, क्यों हुई यह कार्रवाई? जानें पूरा मामला

पंचायत सचिव निलंबन: बिहार के अररिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार, 25 मई 2026 को जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए 68 पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभा

बिहार के सब्जी किसान: 100 करोड़ के MOU करार से खुलेगी तरक्की की राह, बिचौलियों का खेल खत्म!

बिहार के सब्जी किसान: बिहार के सब्जी उत्पादकों के लिए बड़ी खबर है! राज्य में सब्जियों की खेती करने वाले बिहार के सब्जी किसान को अब सीधा बाजार से जोड़ा जा रहा है,

Bihar News: बिहार को मिली गेमचेंजर सौगात! बरियारपुर में 62 करोड़ से लगेगी नई पीईबी फैब्रिकेशन यूनिट, 400 को मिलेगा रोजगार

पीईबी फैब्रिकेशन यूनिट: बिहार के औद्योगिक परिदृश्य में एक बड़ी ख़बर सामने आई है। अब राज्य में 62 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ एक आधुनिक पीईबी फैब्रिकेशन यून