spot_img

हनुमाननगर में दो अंतर जिला शराब माफिया नशे में हंगामा करते वाहन के साथ धराया

spot_img
- Advertisement -

हनुमाननगर, देशज टाइम्स ब्यूरो। मोरो थाना की पुलिस गश्ती दल ने ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार की देर रात पटोरी पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति के घर के समीप से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो नशेड़ी को एक एसयूवी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को थानाध्यक्ष ने एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों आरोपी में से एक थाना क्षेत्र के पटोरी का जयप्रकाश चौधरी उर्फ जेपी व दूसरा मुजफ्फरपुर जिला के मनियारी थानान्तर्गत माधोपुर-मथुरापुर का रंजीत यादव बताया जाता है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी अपने-अपने इलाके में अंतरर्जिला शराब तस्करी का आरोपी रहा है। जेपी पर पुलिस कस्टडी से फरार होने का भी आरोप है। इसके पूर्व इस पर मोरो थाना में एक, विशनपुर थाना में एक व बहादुरपुर थाना में दो मामले में दर्ज है। वहीं, दूसरा आरोपी दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-57 के किनारे ऐतवारपुर के पास संचालित एक लाइन होटल का संचालक है जो ट्रक से अंतरजिला में शराब की बड़ी खेप की आपूर्ति करता है। ग्रामीणों के मुताबिक सूबे में प्रतिबंधित लालपरी का सेवन कर बकाए रकम की मांग करना जेपी व उसके सहयोगी साथी को काफी मंहगा पड़ा।जेपी ने बताया कि बकाए रुपये की मांग पर पूर्व मुखिया ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर हम दोनों के मुंह में जबर्दस्ती शराब उड़ेल दी और पुलिस को अपने प्रभाव में लेकर राशि पचाने की नीयत से रुपया देने के बदले हवालात पहुंचा दिया। वहीं, पुलिस लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी की तलाशी में लगी थी। कहा तो यहां तक जाता है कि जिसके घर से पुलिस एक बूंद भी शराब बरामद नहीं कर पाई उसे मुखियापति के इशारे पर शराब माफिया बना दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Platform Delivery: भभुआ रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जब जन्मी बच्ची! एम्बुलेंस की देरी बनी मजबूरी तो कौन बना देवदूत!

Platform Delivery: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को...

Darbhanga News: मोटर चोरी से किसान बेदम, पूर्व सैनिक ने दर्ज कराई FIR; पढ़िए कहां हो रही 13 सालों से लगातार वारदातें!

मोटर चोरी: दरभंगा के जाले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने किसानों...