spot_img

बिहार में बीच नवरात्र दरिंदगी का घिनौना खेल, बाइक पर आए तीन अपराधियों ने नाबालिग को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

बिहार में बीच नवरात्र दरिंदगी का घिनौना खेल खेला गया है। बाइक पर आए तीन अपराधियों ने नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर शर्मसार कर दिया है। मामला बेगूसराय से जुड़ा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यहां, बीच नवरात्र के दौरान दरिंदों ने एक नाबालिग किशोरी का अपहरण करके गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। दरिंदों ने चौदह साल की नाबालिग का पहले अपहरण किया फिर दो लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

- Advertisement -

इसके बाद उसे सुबह सुनसान जगह पर छोड़कर चले गए। वहीं पुलिस ने भी चार दिन बाद केस दर्ज किया। जयादशमी के दिन पीड़िता के आवेदन पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया।

मामला दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तीनों आरोपी गांव के ही हैं।

पीड़िता के परिवार का कहना है कि लगभग चार दिनों तक मामला दर्ज करवाने के लिए वो थाने से लेकर एसपी ऑफिस के चक्कर काटते रहे। किसी ने उनकी मदद नहीं की। आखिर में विजयादशमी की रात महिला थाने में पीड़िता ने आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया। घटना भगवानपुर थाना इलाके के एक गांव की है।

पढ़िए क्या कह रही नाबालिग 

नाबालिग किशोरी ने बताया कि 11 अक्टूबर को रात लगभग 9 बजे वह अपने घर से पास की एक दुकान में सामान लेने जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। खेत में दो युवकों ने हथियार के बल पर उसके साथ गैंगरेप किया। 12 अक्तूबर की सुबह उसे सुनसान जगह छोड़कर चले गए।

पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उसे लेकर भगवानपुर थाने में शिकायत लेकर पहुंचे। वे चार दिनों तक थाने और एसपी ऑफिस के चक्कर लगाते रहे लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision