मई,10,2024
spot_img

23 को दिखेगा किसानी का दम…जुटेंगे भाजपाई

spot_img
spot_img
spot_img

23 को दिखेगा किसानी का दम...जुटेंगे भाजपाई दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। आगामी 23 दिसंबर को भाजपा किसान मोर्चा की ओर से बहादुरपुर प्रखंड के बरूआरा दुर्गा मंदिर परिसर मे आयोजित किसान सम्मेलन की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर शनिवार को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधुबनी लोकसभा के प्रभारी डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि किसान सम्मेलन को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री, स्थानीय विधायक व विधान पार्षद संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम मे पूरे दरभंगा जिले से पांच हजार किसान भाग लेंगे। किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की ओर से भी खेती के अत्याधुनिक तरीकों की जानकारी किसान सम्मेलन में दी जाएगी। इस अवसर पर किसान मोर्चा के महामंत्री उमेश चौधरी, जिला मिडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, कृपाशंकर मिश्र, भुवनेश्वर मिश्र, सुमित झा, जयप्रकाश ठाकुर मुन्ना, जीवछ झा, जीतेंद्र झा, चंद्रमोहन ठाकुर, रामचंद्र यादव, अरविंद कुमार यादव, रामउदित चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।23 को दिखेगा किसानी का दम...जुटेंगे भाजपाई

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें