spot_img

पटना के ASI शेड से भगवान विष्णु की पाल काल वाली 1200 साल पुरानी मूर्ति की चोरी

spot_img
- Advertisement -

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां विक्रम थाना अंतर्गत दतियाना क्षेत्र स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के मूर्तिकला शेड में रखी पाल काल की भगवान विष्णु की 1200 साल पुरानी मूर्ति की चोरी हो गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, र्ति पाल काल की है। यह मूर्ति लगभग 1200 साल पुरानी थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विक्रम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के साथ इस संबंध में नयी दिल्ली स्थित एएसआई मुख्यालय को भी सूचित कर दिया गया है।

- Advertisement -

नक मुद्रा (खड़े होने की स्थिति) में विष्णु की मूर्ति एक चेहरे और चार भुजाओं वाले काले पत्थर से बनी है। इन चार भुजाओं में से दो भुजाओं में एक चक्र और गदा है। मूर्ति को किरीता मुकुट पहने हुए कमल के आसन पर खड़ा दिखाया गया है। साथ ही दोनों तरफ आयुध पुरुष के साथ दो महिला देवताओं परिचारक हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Munger News: मुंगेर मंडी भाव: सब्जियों से लेकर अनाज तक, जानिए क्या हैं आज के दाम?

एएसआई के पटना सर्कल ने इस मामले को नयी दिल्ली में अपने मुख्यालय के संज्ञान में लाया है। एएसआई पटना सर्कल की अधीक्षण पुरातत्वविद गौतमी भट्टाचार्य ने बताया कि यह वारदात पिछले साल 25-26 दिसंबर की रात को हुई। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु की मूर्ति पटना के दतियाना में मूर्तिकला शेड के गेट को काटकर चोरी कर ली गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Munger News: गोदभराई: मुंगेर के आंगनबाड़ी केंद्र पर उत्सव सा माहौल, गर्भवती महिलाओं को दिए गए खास टिप्स

गोदभराई: मुंगेर के हवेली खड़गपुर नगर में आजकल त्योहार जैसा माहौल बना हुआ है।...