back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

गया में फिर कोरोना का कोहराम, 14 लोग कोविड पॉजिटिव..विस्फोट से हड़कंप

spot_img
- Advertisement -

बिहार के गया में फिर कोरोना ने अपना फन उठाया। गया जिले में एक बार फिर कोरोना विस्फोट होने और एक साथ चौदह लोगों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने से पूरे जिले में हड़कंप है।

- Advertisement -

वहीं, इसके साथ ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर चला गया है। नए मरीजों के मिलने के बाद केवल गया जिले में अब संक्रमितों मरीजों की संख्या 86 हो गई है। इतनी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।

- Advertisement -

गया के एएनएमएमसीएच (ANMMCH) में आरटी-पीसीआर जांच में 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी हैं। फिलहाल सभी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। इसको लेकर में सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि मंगलवार को गया जिले के अलग-अलग जगहों से चौदह नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। और तो सोमवार को भी दो कोरोना संक्रमित मिले थे।

- Advertisement -

जिले में अब तक 86 एक्टिव केस हैं। सभी मगध मेडिकल अस्पताल में आरटी-पीसीआर की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मरीज चार दिनों के अंदर ही नेगेटिव रिपोर्ट भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग सतर्क रहें और भीड़ वाले क्षेत्र में मास्क का अवश्य प्रयोग करें।

एएनएमएमसीएच (ANMMCH) में चौदह लोगों की आरटी-पीसीआर जांच की गई थी। इसमें सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गोलमाल 5: अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री, अजय देवगन ने कर दिया कन्फर्म!

Golmaal 5 News: बॉलीवुड गलियारों में रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म 'गोलमाल 5'...

Hyundai Verna 2026: डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और फीचर्स का बेजोड़ संगम!

Hyundai Verna 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सेडान सेगमेंट का दबदबा एक बार फिर...

Bihar Liquor Ban: बिहार शराबबंदी पर विधान परिषद सभापति के बयान से गरमाई सियासत… “पीने का मन है क्या आपको?”

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी एक ऐसा धधकते अंगारे जैसा है, जिसे छूते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें