spot_img

Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 3038 नए केस, 7 की मौत

spot_img
- Advertisement -

देश में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,038 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान सात संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इस अवधि में 2,069 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना वायरस से 4,41,77,204 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

- Advertisement -

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1,894 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,64,740 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.20 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से एकबार फिर से खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -

इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीरे दम तोड़ता नजर आ रहा था, लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 8 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि देश में पिछले कई दिनों से कोरोना के 3000 से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,038 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान सात संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इस अवधि में 2,069 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना वायरस से 4,41,77,204 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है।

पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 3038 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 7 लोगों की मौत की खबर है।

कोरोना से पंजाब में 2 मौतें, उत्तराखंड में 1, महाराष्ट्र में 1, जम्मू में 1 और दिल्ली में 2 मौतें दर्ज की गईं हैं। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना के 3641 नए केस सामने आए थे जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामले में 503 की गिरावट दर्ज की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21,179 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.84 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 3038 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 7 व्यक्तियों की मौत की खबर है।

वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 2069 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या उछलकर 21,000 के पार पहुंच गई है। आज देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 21,179 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 960 की तेजी दर्ज की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 2.87 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 2.24 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है।

मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.05 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Munger News: गोदभराई: मुंगेर के आंगनबाड़ी केंद्र पर उत्सव सा माहौल, गर्भवती महिलाओं को दिए गए खास टिप्स

गोदभराई: मुंगेर के हवेली खड़गपुर नगर में आजकल त्योहार जैसा माहौल बना हुआ है।...