



बहराइच से लखनऊ मार्ग पर कैसरगंज कस्बे में गुरुवार रात एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑटो सवार लोगों को एक डंपर ने रौंद दिया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, दस लोग गंभीर लोग से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती (5 people returning from Tilak program died, 13 injured, condition of 10 critical) कराया है।
जानकारी के अनुसार, कैसरगंज थाना क्षेत्र में हुजूरपुर रोड पर मदनी हॉस्पिटल के पास एक डंफर की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।
तेरह से अधिक लोग घायल हो गए। 10 लोगों को गंभीर हालत में सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया गया। कैसरगंज से सभी को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने देते बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी लोग तिलक कार्यक्रम से वापस अपने घर आ रहे थे।
जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी निवासी मंशाराम की बेटी का विवाह कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के रुकनापुर गांव से तय हुआ था। गुरुवार को तिलक कार्यक्रम था। जिस पर मंशाराम रिश्तेदार और परिवार के लोगों के साथ तिलक लेकर रूकनापुर गांव ऑटो से गया था।
तिलक कार्यक्रम निपटाने के बाद सभी रात में वापस लौट रहे थे। रात एक बजे के आसपास सभी ऑटो सवार लखनऊ- बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली के मदनी हॉस्पिटल के सामने पहुंचे। तेज रफ्तार में डंपर ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें लड़की की बहन भी शामिल है। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक हादसे में भगवान प्रसाद (48) निवासी लाला पुरवा, अनिल (15) निवासी अहिरन पुरवा, खुशबू (35)निवासी अहिरन पुरवा, जयकरन (40) निवासी लाला पुरवा और हरिश्चंद्र (45) निवासी लाला पुरवा की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायलों में नन्हे (25), सुनीता (50),चंदन (10), सत्यम (7), राजित राम (12), मंगल (70), कैलाश (50), रामदीन (70) , नंदलाल (45), प्रदीप (10) शामिल हैं।
प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि आरोपित ड्राइवर डंफर के साथ भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर, घायल राजितराम ने बताया कि वह अपने दीदी का तिलक लेकर लोगों के साथ रुकनपुर गया हुआ था। वापसी में यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। कोतवाल दद्दन सिंह, सीओ कमलेश सिंह, एसडीएम महेश कुमार कैथल भी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाल ने बताया कि हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि डंपर चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया है। उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।



