spot_img

उत्तर प्रदेश के औरैया में जानवर चराने गए छात्र की तालाब में डूबने से मौत, दिल्ली से शादी में आए थे पिता, मिली बेटे की लाश

spot_img
- Advertisement -

संदीप सिंह राठौर, औरैया, देशज टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अछल्दा क्षेत्र में जानवर चराने के लिए निकला छात्र बरसाती तलाब में नहाने के दौरान फिसल कर डूब गया। साथियों ने निकलने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे। उनके चिल्लाने पर आस पास मौजूद लोगों ने छात्र के शव को निकाला। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -

आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय खाती के मजरा इमलियापुर निवासी विजय कुमार के 17 वर्षीय पुत्र पुत्ती लाल अपने घर से जानवर लेकर चराने के लिये अपने साथियों के साथ निकला था।

- Advertisement -

गांव के बाहर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिये खोदी गई मिटटी से एक तालाब बन गया है। उस तालाब की गहराई करीब 10 फीट है। जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। युवक अपने दोस्तों के साथ उसी तालाब में नहा रहा था। इसमें वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा तो दोस्तो ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब उसके दोस्त उसे बचाने में नाकाम हो गये तो उन्होंने शोर मचा दिया। जिससे आसपास के खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किलों से युवक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थीl

- Advertisement -

मृतक छात्र के पिता पुत्ती लाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके तीन पुत्रों में से मृतक दूसरे नंबर का युवक था। वह अपने पिता एवं बड़े भाई पंकज के साथ दिल्ली में नौकरी करता था। करीब 15 दिन पहले दिल्ली से ताऊ चोखे लाल के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिये आया था। सबसे छोटा भाई शिवा घर पर रहता है।

मृतक भगवान दास इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। मृतक की मां विमलेश कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने अपने हमराहियों के साथ मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...