मई,11,2024
spot_img

नागालैंड की लॉटरी गेम का बड़ा खुलासा, 4 हजार लॉटरी टिकट समेत चार सट्टेबाज धराया, कई दस्तावेज, कैश बरामद

spot_img
spot_img
spot_img

नवादा से बड़ी खबर है जहां पुलिस ने अवैध लॉटरी बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 हजार 149 पीस लॉटरी टिकट बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कई कागजात, तीन कैलकुलेटर,1 लाख 69 हजार 380 कैश बरामद करते हुए एक महिला समेत चार लोगों पुरानी बाजार निवासी कृष्णा प्रसाद, सुशील कुमार, रोशन कुमार सहित अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मामला, नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार का है जहां ठठेरा गली में नकली लॉटरी का बड़ा कारोबार चल रहा था। पुलिस ने यहां से टिकट बरामद करते हुए  मौके से चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। बरामद किए गए सभी लॉटरी टिकट नागालैंड के बताए जा रहे हैं।

नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अवैध लॉटरी बिक्री करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एक टीम गठन किया गया। टीम ने छापेमारी के दौरान घर में रखा लॉटरी रुपया बरामद किया गया है। कई दस्तावेज उपलब्ध हुए हैं। इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Bhagalpur Accident News| तेज रफ्तार कार की अलहे सुबह हाइवा से टक्कर, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें