
मधुबनी में महिला से बड़ी लूट की वारदात हुई है। वारदात जयनगर लदनिया सड़क मार्ग का है जहां बाइक सवार अपराधियों ने महिला कमलाबाड़ी के गोठ टोल निवासी अरूण सिंह के पत्नी राजो देवी के साथ लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी को खंगालना शुरू कर दिया है। इसमें एक अपराधी में एक हेलमेट तथा दूसरा बिना हेलमेट का दिखा। पुलिस ने तत्काल पूरे इलाके की नाकाबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर
जयनगर लदनिया सड़क मार्ग पर
जानकारी के अनुसार, जीवनदीप पेट्रोल पंप के निकट दो बाइक सवार अपराधियों ने राजो देवी को हथियार के बल पर घेर लिया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने राजो देवी से पचीस हजार से भरे बैग लेकर फरार हो गए।
इस मामले में राजो देवी ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि जयनगर स्टेट बैंक से पचीस हजार कैश की निकासी कर वापस घर जा रही थी।
इसी दौरान पेट्रोल पंप के निकट दो बाइक सवार अपराधियों ने हथियार दिखाकर बैग में रखे पचीस हजार कैश लूटकर फरार हो गए। थानेदार अमित कुमार कहना है कि मामले के अपराधियों की मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिनाख्त किया जा रहा है।




