spot_img

दरोगा के बेटे की गला रेतकर हत्या, दोनों हाथ भी काट ले गए हत्यारे,

spot_img
- Advertisement -

शिवहर जिले से बड़ी खबर है जहां पुरनहिया थाना क्षेत्र के खैरा पहाड़ी गांव में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे युवक के दोनों हाथ भी काटकर ले गए। मृतक की पहचान खैरा पहाड़ी के रहने वाले सेवानिवृत्त दारोगा सोनफी पासवान के बेटे आदित्य कुमार पासवान उर्फ लव के तौर पर हुई है। शव मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुरनहिया थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक के गायब हाथों की भी तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन प्रेम प्रसंग में हत्या की चर्चा हो रही है।

- Advertisement -

मृतक आदित्य कुमार के परिवार के लोगों ने बताया कि लव गांव के एक युवक की बारात में जाने लिए रविवार को घर से निकला था। सोमवार शाम तक वह घर नहीं लौटा। देर शाम से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था।

- Advertisement -

मंगलवार सुबह गांव से थोड़ी दूरी पर उसकी चप्पल और मोबाइल मिला। चप्पल के पास खून के धब्बे मिलने से अनहोनी की आशंका होने लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों और परिवार के लोगों ने खेत में उसकी तलाश की। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mamata Banerjee Resignation: मैं हारी नहीं हूं… नया बखेड़ा… बोली ममता बनर्जी…CM की कुर्सी नहीं छोड़ूंगी… बंगाल में मचेगा सियासी बवाल?

Mamata Banerjee Resignation: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी मुख्यमंत्री...

Darbhanga News: बिरौल: कमला बालन नदी में बच्ची की डूबने से मौत, घास काटते वक्त हुआ हादसा; परिवार में पसरा मातम

बच्ची की डूबने से मौत: बिरौल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

CM Residence: पटना में अब ‘लोक सेवक आवास’ के नाम से जाना जाएगा CM Residence, जानें पूरा मामला

CM Residence: बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक...