spot_img

ठेकेदार का हत्यारा निकला संतोष झा गैंग का शूटर, दिल्ली से धराया सीतामढ़ी का टुन्ना, रहा है दरभंगा से भी कनेक्शन

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी में ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह को रंगदारी नहीं देने पर 25 गोलियां मारकर हत्या को अंजाम देने वाले संतोष झा के दाहिने हाथ टुन्ना को बिहार पुलिस और दक्षिणी दिल्ली स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बिहार से फरार हो कर दिल्ली आ गया था और देवली में छुपकर रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रकेतु झा उर्फ टुन्ना के रूप में हुई है। आरोपी सीतामढ़ी का रहने वाला है।

- Advertisement -

यह संतोष झा गैंग का सक्रिय सदस्य है। संतोष झा की हत्या होने के बाद से आरोपी ही गैंग को चला रहा था। आरोपी बिहार में अपराधियों को अवैध हथियारों का सप्लाई करने के साथ ही वहां के व्यवसायियों और कांट्रेक्टर रंगदारी वसूलता है।

- Advertisement -

डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि आरोपी इससे पहले से बिहार के दरभंगा एक इंजीनियर और एक सुपरवाइजर की हत्या के अलावा व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले में भी शामिल रहा है।

शिवहर में भी एक सुपरवाइजर की हत्या की गई थी, जिसमें यह शामिल रहा है। इतना ही नहीं दरभंगा के एक व्यवसायी से रंगदारी मांगी गई थी इसमें भी शामिल रहा है। आरोपी के देवली गांव में छिपे होने की जानकारी के साथ बिहार पुलिस की एक टीम दिल्ली आई थी। पर पुलिस को उसके सही ठिकाने की जानकारी नहीं थी।

इसके बाद एसीपी ऑपरेशन राजेश कुमार की देखरेख में स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर धीरज मेहलावत, एसआई जयकिशन, धर्मेंद्र, एएसआई जोगिंदर, अशोक, हेड कांस्टेबल लक्ष्मी और कांस्टेबल संदीप पुनिया की टीम ने अपने स्थानीय मुखबिरों और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की।

पुलिस को सफलता मिली और उसके सही ठिकाने की जानकारी मिल गई। इसके बाद संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार गैंगस्टर संतोष झा गैंग के 5-6 शार्प शूटर ने बिहार के मोतिहारी में शूटआउट में गैंगस्टर मुकेश पाठक गैंग के एक ठेकेदार की 6 मई को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जब पीडि़त मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल में अपने एक जानकार से मिलने जा रहा था। उस मामले में पूर्वी चंपारण जिला के फेनहारा थाना में एफआईआर दर्ज हुई थी। उस मामले में इस मास्टरमाइंड गैंगस्टर की बिहार पुलिस को तलाश थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Building Bylaws: बिहार में अब बनेंगी गगनचुंबी इमारतें! सरकार ने बिल्डिंग बायलाज में किया बड़ा बदलाव

Bihar Building Bylaws: बिहार सरकार ने नए बिल्डिंग बायलाज 2026 का मसौदा जारी किया है, जिससे अब शहरों में ऊंची इमारतों के निर्माण की सख्त सीमा खत्म हो जाएगी। इससे शहरी विकास को नई गति मBiharBuildingBylaws,UrbanDevelopment,BiharNews

Deepak Prakash: मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी पर संकट! सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

Deepak Prakash: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की मंत्री पद पर फिर से नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। यह मामला संविधDeepakPrakash,SupremeCourt,BiharPolitics

Samrat Choudhary के ‘5 देश रत्न मार्ग’ में रहेंगे निशांत कुमार, बिहार में मंत्रियों के बंगले में हुआ बदलाव, जानिए

Bihar Government Bungalow: बिहार में सरकारी बंगलों के आवंटन पर नया विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पटना के 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास आवंटित कBiharPolitics,NishantKumar,BungalowRow

Bhagalpur Park News: भागलपुर में नया पार्क: 2.32 करोड़ से बदलेगी टीएनबी कॉलेजिएट मैदान की लेटेस्ट तस्वीर!

भागलपुर के टीएनबी कॉलेज मैदान में 2.32 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक पार्क का शिलान्यास हुआ। यह पार्क लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका#BhagalpurNews,#BiharDevelopment,#ModernPark