spot_img

समस्तीपुर में प्यार की सजा मिली मौत… युवक की हत्या कर जमीन में दफनाई आपत्तिजनक नग्न हालात में लाश, पहले की पिटाई फिर गला घोंटकर मार डाला…प्रेम-अवैध संबंध में मर्डर के एंगिल

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर से बड़ी खबर है। यहां एक युवक को प्यार की सजा मौत के रूप में मिली है। युवक की हत्या कर जमीन में दफनाई आपत्तिजनक नग्न हालात में लाश को देखकर पुलिस भी यही कह रही, पहले की पिटाई फिर गला घोंटकर मार डाला। पुलिस प्रेम या अवैध संबंध में मर्डर के एंगिल की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

खबर के मुताबिक, यहां एक युवक की प्रेम प्रसंग में बेहरहमी से पिटाई के बाद अपराधियों ने हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद युवक के शव को जमीन में दफना दिया। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी दुर्गास्थान ढाला के पास बूढ़ी गंडक नदी किनारे गेहूं के खेत से लाश मिलने के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Overbridge: दरभंगा-समस्तीपुर को जोड़ेगा मुक्तापुर में महासेतु का भूमिपूजन, जाम से मिलेगी 'आजादी', विकास को मिलेगी नई गति


जानकारी के अनुसार,
मंगलवार को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी दुर्गास्थान में बूढी गडक नदी के पास एक युवक ने शव को देखा। इसके बाद इसकी सुचना पुलिस को दी गई। पुलिस जब वहाँ पहुंची तो सबसे पहले जमीन को खोद कर युवक का शव बाहर निकाला।

- Advertisement -

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृत युवक के शरीर के निचले हिस्से पर कपडे़ नहीं थे। शव से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने युवक का जींस और अंडरवियर सहित बेल्ट भी पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग होने की आशंका जाता रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस अपराधी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी लड़की के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद हत्यारों ने उसकी हत्या कर के शव यहां गाड़ दिया गया है। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि पहले उसकी जमकर पिटाई की गई है फिर गला घोंटकर हत्या की गई है।

पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या बीती रात ही हुई है। उसके बेल्ट भी कई जगहों से कटे और टूटे हुए हैं। सुबह नदी की ओर शौच करने गए लोगों ने गेहूं खेत में मिट्टी के बाहर आधा शव देखकर शोर मचाया। जब पुलिस के लोग पहुंचे तो मिट्टी हटाने पर अच्छा देखा गया कि शव नग्न अवस्था में था।

 

यह भी पढ़ें:  Samastipur Overbridge: दरभंगा-समस्तीपुर को जोड़ेगा मुक्तापुर में महासेतु का भूमिपूजन, जाम से मिलेगी 'आजादी', विकास को मिलेगी नई गति

मौके पर पहुंचे विभूतिपुर थाने के दरोगा नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे अवैध संबंध लग रहा है। युवक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vi का नया पोस्टपेड प्लान: सिंगल यूजर के लिए 50GB डेटा और OTT बेनिफिट्स

Postpaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Vodafone Idea (Vi) ने अपने...

Bihar Weather: 1967 के बाद सबसे भीषण आंधी-बारिश और ओले ने मचाई तबाही, पढ़िए आधे घंटे की मौसम का बदला मिजाज और तबाही का...

Bihar Weather: कुदरत जब रौद्र रूप धारण करती है, तो हर हिसाब-किताब धरे का...

Nalanda Stampede: बिहार शरीफ भगदड़ में 5 पुलिसकर्मी निलंबित, पढ़िए नालंदा घटना पर सरकार की सख्ती

Nalanda Stampede: कभी-कभी वक्त का एक छोटा सा झोंका भी बड़े बदलावों की नींव...

Bihar Skill Development: जब पटना के स्किल पार्क में अचानक पहुंचे CM Nitish, छात्रों को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

Bihar Skill Development: बिहार के भविष्य की नींव बन रहे युवा, जब स्वयं मुख्यमंत्री...