spot_img

गणपति ज्वेलर्स दुकान में चोरी करने घुसे अपराधियों ने धांय-धांय मारी दुकान मालिक और भाई को गोली

spot_img
- Advertisement -

बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोर महनागनी स्थित गणपति ज्वेलर्स में बीती रात चोरी करने घुसे। मौके पर दुकानदार पहुंचा तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। हमले में दुकान मालिक और उसका भाई घायल हो गए, दोनों को जीएमसीएच में भर्ती करवाया ग है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार बीती रात रोज की तरह दुकान मालिक सुनील कुमार सोनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। उनका घर दुकान से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। रात करीब एक बजे दुकान मालिक ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का लोकेशन अपने मोबाइल फोन पर देखा तो अचंभित रह गए। सीसीटीवी कैमरे को विपरीत दिशा में घुमा दिया गया था। इसके बाद दुकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

- Advertisement -

उसके बाद दुकान मालिक कुछ पड़ोसियों को साथ लेकर दुकान पर पहुंचे। दुकान के भीतर से बर्तन गिरने की आवाज आ रही थी। आभूषण के साथ दुकान में बर्तन भी बेचा जाता है। चोरों ने दुकान का दीवार काट दिया था। एक चोर भीतर प्रवेश कर गया था। जबकि कुछ बाहर थे।

- Advertisement -

लोगों के आने की आहट सुन अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इसी दौरान अजीत कुमार सोनी और सुनील कुमार सोनी को छर्रा लग गया। फायरिंग होते ही लोग पीछे हट गए। इसका फायदा उठाकर चोर फरार हो गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना न्यूज: डबल डेकर पुल से कूदी छात्रा, लोग बने मसीहा, फिर भी हालत गंभीर

पटना घटना: बिहार की राजधानी पटना के अशोक राजपथ पर गुरुवार शाम दिल दहला...

Bhagalpur Big News: बांका में हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, 66 अर्द्धनिर्मित पिस्टल के साथ मुंगेर का तस्कर गिरफ्तार

हथियारों की तस्करी: बिहार के भागलपुर के बांका जिले में पुलिस को बड़ी सफलता...

Madhubani News: हाइटेक मीटिंग..India-Nepal Border Security पर सटीक फैसले, अवैध गतिविधियों पर कसने वाली है नकेल, जानिए जब पहुंचे अफसर ‘धुरंधर’

India-Nepal border security: मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने...

Muzaffarpur Railway: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगातार अगलगी की घटनाओं पर Samastipur DRM ज्योति प्रकाश का बड़ा एक्शन, दो स्टेशन अधीक्षक हटाए गए

Muzaffarpur Railway: जंक्शन पर लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं से रेलवे प्रशासन की...