spot_img

अकूत संपत्ति में नपे जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार, किए गए निलंबित

spot_img
- Advertisement -

बक्सर में जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में व्यवधान उत्पन्न करने में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

- Advertisement -

कृषि विभाग के अवर सचिव विपिन कुमार सिंह ने निलंबन को लेकर जारी अपने पत्र में बताया है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधीक्षक ने एक दिसंबर 2022 को कृषि विभाग को पत्र लिख कर यह बताया था।

- Advertisement -

इसमें कहा गया था कि जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के विरूद्ध 90 लाख 19 हजार 483 रुपये प्रत्यानुपातिक धनार्जन के आरोप हैं। इसमें 25 नवंबर 2022 को ही निगरानी थाना कांड संख्या-62/2022 दर्ज किया गया था।

- Advertisement -

ऐसे में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक ने 21 जून, 2023 को कृषि विभाग को पत्र लिखकर यह सूचित किया कि कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार से उनके चल एवं अचल सम्पति की जानकारी की मांग की गई।

हालांकि उनकी ओर से वांछित सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। यह प्रतीत हो रहा है कि मनोज कुमार की ओर से असहयोग कर अनुसंधान में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है।

कृषि विभाग ने अधिसूचना में कहा है कि जिला कृषि पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में उन्हें पटना स्थित कृषि निदेशालय में योगदान देना होगा। जहां उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। निलंबन के बाद अब उन पर विभागीय कार्यवाही की तलवार भी लटक रही है।

कांड दर्ज होने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक सह अनुसंधानकर्ता मामले की जांच में लगे थे और इसी क्रम में वह बक्सर भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी से कई अहम सवाल पूछे लेकिन उन्होंने उनके संतोषजनक उत्तर नहीं दिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...