मई,3,2024
spot_img

बाल-बाल बचे DM साहेब, गाड़ी गुजरने से ठीक पहले सड़क पर गिरा विशालकाय नीम का पेड़

spot_img
spot_img
spot_img

बक्सर से बड़ी खबर है जहां स्थानीय ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के निरीक्षण के लिए डीएम अंशुल अग्रवाल के पहुंचने से ठीक पहले उनके मार्ग में नीम का एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। हादसे के करीब दो मिनट बाद ही डीएम वहां पहुंचे। यह हादसा ब्रह्मपुर बाजार में मेन रोड पर हुआ।

जानकारी के अनुसार,मंदिर की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे स्थित नीम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। उसके पास ही एक व्यक्ति ने अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। जो उसकी जद में आ गई। जिसका कचूमर निकल गया। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। जिस समय यह वाकया हुआ। जिले के बड़े अधिकारी ब्रह्मपुर में मौजूद थे। इस वजह से पेड़ को मुख्य मार्ग से जल्द ही हटाने का काम भी शुरू हो गया।

इस हादसे में पेड़ के नीचे दबकर एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण इस पेड़ की जड़ की मिट्टी पर पकड़ ढीली हो गयी थी। संयोग अच्छा रहा कि एक बाइक को छोड़ दें, तो जान-माल का कोई नुकसान इस हादसे में नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Araria News| Muzaffarpur News| अररिया चुनाव कराने आए मुजफ्फरपुर के जवान की मौत

पेड़ गिरने के बाद सड़क अवरुद्ध हो जाने के कारण जिलाधिकारी को गाड़ी से उतर कर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर तक पैदल ही जाना पड़ा। शुक्रवार को 11 बजे मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण योजना का निरीक्षण करने के लिए झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश डॉ एसएन पाठक के आने पर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल भी आ रहे थे।

जिलाधिकारी का वाहन ब्रह्मपुर की मुख्य सड़क से जा रहा था, लेकिन मंदिर से लगभग 500 मीटर उत्तर जिलाधिकारी की गाड़ी गुजरने से लगभग दो मिनट पहले ही नीम का एक पुराना पेड़ मुख्य सड़क पर बारिश के कारण गिर पड़ा। लिहाजा सड़क मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण जिलाधिकारी की गाड़ी भी वही फंस गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| अग्निशमन वाहन से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत, विरोध में आगजनी, बवाल, भाग रहे वाहन को रोक रहे दो बाइक सवार को भी चालक ने कुचला, डीएमसीएच रेफर

फिर जिलाधिकारी वहां से पैदल ही चल कर मंदिर तक पहुंचे। सड़क पर काफी लोग भी चल रहे थे। हालांकि, संयोग अच्छा रहा और कोई पेड़ की चपेट में नहीं आया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेड़ को सड़क मार्ग से हटाया। वन विभाग के रेंजर टीपी सिंह भी यातायात शुरू कराने में जुटे रहे। निरीक्षण के बाद जिला अधिकारी बक्सर-पटना फोरलेन की बजाय रघुनाथपुर के रास्ते से होकर रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land News| बिहार में सबसे बड़ा फैसला, जमीन की दाखिल-खारिज में देरी करने वाले अधिकारी सीधे नपेंगे, Letter To All DM

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें