spot_img

JDU की पूर्व सांसद अश्वमेध देवी बनीं बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष

spot_img
- Advertisement -

बिहार सरकार ने राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन किया है। उजियारपुर की पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। इससे संबंधित अधिसूचना सरकार की ओर से जारी की गई है। जानकारी के अनुसार, समाज कल्याण विभाग की उपसचिव कुमारी सीमा ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी की।

- Advertisement -

बिहार सरकार ने राज्य में महिला आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का मनोनयन करते हुए उजियारपुर से जेडीयू की पूर्व सांसद अश्वमेध देवी को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। इसको लेकर समाज कल्याण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह नियुक्ति अधिकतम तीन साल के लिए की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी में ऑटो का कहर! 4 साल के मासूम को रौंदकर भागा ड्राइवर, गांववालों ने फूंक दी सड़क!

समस्तीपुर को दूसरी बार राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष पद मिला है। इससे पहले पूर्व विधायक मंजू प्रकाश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। जबकि सदस्य के रूप में नीलम सहनी एवं मंजू कुमारी पहले रही हैं। बता दें कि अश्वमेध देवी कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुकी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News रेल हादसे में जान गंवाने वाले दरभंगा कोर्ट कर्मचारी के परिवार को SBI ने दिया 1.10 करोड़ का सहारा, पत्नी को सौंपा चेक!

जानकारी के अनुसार, महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही निगम के अध्यक्ष और सदस्यों के पद खाली पड़े थे। जिसके बाद आयोग और निगम के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इसमें जेडीयू और आरजेडी समेत सरकार में शामिल दलों के नेताओं को इसमें जगह दी गई है।

सरकार ने अध्यक्ष के साथ ही राज्य महिला आयोग के सात सदस्यों को भी मनोनीत किया है। पूर्व जेडीयू सांसद अश्वमेध देवी को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  EOU Raid केसरिया में सनसनी ! BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर छापा

वहीं, प्रभावती मांझी, सुजाता सुम्ब्रई, रबिया खातून, सुनीता कुशवाहा, श्वेता विश्वास, सुलोचना देवी, गीता यादव को महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है।

अश्वमेध देवी के राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनने के बाद अब जदयू को नया जिलाध्यक्ष खाेजना होगा। पिछले दो अवधि से अश्वमेध देवी जदयू की जिलाध्यक्ष हैं। ऐसे में पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News रेल हादसे में जान गंवाने वाले दरभंगा कोर्ट कर्मचारी के परिवार को SBI ने दिया 1.10 करोड़ का सहारा, पत्नी को सौंपा...

Bihar Civil Court: हाजीपुर में हुए रेल हादसे में दिवंगत हुए दरभंगा सिविल कोर्ट के कर्मचारी विनय कुमार के परिवार को भारतीय स्टेट बैंक ने 1.10 करोड़ रुपये का बीमा लाभ प्रदान किया है#BiharNews,#SBIBihar,#CivilCourtDarbhanga

तिरहुत MLC चुनाव में NDA की बंपर जीत! नरेंद्र प्रसाद सिंह ने 594 वोटों से भूषण झा को हराया!

Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव में एनडीए के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भूषण झा को 594 वोटो#BiharMLCElection,#TirhutElection,#NDAVictory

सारण MLC चुनाव: कौन बनेगा विजेता? राहुल राज आगे, पर 4600 वोटों का आंकड़ा दूर

Saran MLC Election Result: सारण एमएलसी चुनाव परिणाम में डॉ. राहुल राज ने प्रथम वरीयता में बढ़त बनाई है, लेकिन जीत का आंकड़ा अभी दूर है। अब द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती ही विजेता तय करे#SaranMLCElection,#BiharPolitics,#ElectionResults

Darbhanga Big Power Cut दरभंगा अलर्ट! अगले 10 दिन सुबह-दोपहर और रात में भी कटेगी 41 इलाकों में बिजली, कहीं आपका इलाका भी तो...

Darbhanga Power Cut: दरभंगा में अगले 10 दिनों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। गावर एजेंसी द्वारा लाइन शिफ्टिंग के कारण सैदनगर और Old DMCH फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह और रात क#DarbhangaPowerCut,#BiharElectricity,#BijliKatauti