spot_img

पटना में किराना के होलसेल दुकानदार से भारी लूट, विरोध में मालिक की गोलीमार हत्या, लोगों का बवाल, एक अपराधी को दबोचा, बाइक फूंकी

spot_img
- Advertisement -

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां एक युवा दुकानदार चौबीस वर्षीय राहुल से भीषण लूट की वारदात हुई है। इस लूट के दौरान अपराधियों ने दुकानदार को चार गोली मारकर हत्या कर दी है। मामला, जक्कनपुर थाना का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बताया जाता हैे कि यहां पटना में किराना के होलसेल दुकानदार से भारी लूट हुई है। विरोध में मालिक की गोलीमार हत्या कर दी गई। इससे आक्रोशित होकर लोगों ने जमकर बवाल काटा है। एक अपराधी को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं अपराधी की बाइक फूंक दीं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार सरकार ने तेज की रफ्तार...डिप्टी CM को मिले नए सचिव, IAS अधिकारियों का तबादला, बड़े फेरबदल

जानकारी के अनुसार, दिन दहाड़ अपराधियों ने चिरैयाटांड़ पुल के नीचे किराना की होलसेल दुकान में लूटपाट की। जब इसका दुकान के मालिक राहुल ने विरोध किया तो ताबड़तोड़ चार गाेलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। इससे राहुल की मौके पर मौत हो गई। मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने गोली मारने वाले में से एक अपराधी को पकड़ लिया। जमकर पिटाई की, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में जल्द बनेंगे 'Bihar Satellite Township': जमीन मालिकों को मिलेगा 10 गुना फायदा, 11 जिलों में नए शहर, पढ़िए प्रधान सचिव विनय कुमार ने क्या बताया!

फिलहाल घटना स्थल पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। इसके साथ ही लुटेरे के बाइक को भी जला डाला। घटना में एक की गिरफ्तारी हुई, वही दूसरा गोली चलने वाला अपराधी फरार हो गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर ट्रिपल मर्डर की इनसाइड स्टोरी… मिठाई की दुनिया में मौत का जहर… एक पलंग मां और दो बच्चों की लाश… बाहर...

मुजफ्फरपुर ट्रिपल मर्डर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने...

बेतिया टावर ड्रामा: प्रेमी ने शादी की जिद में मचाया हंगामा, पुलिस की कड़ी मशक्कत से उतरा नीचे

बेतिया टावर ड्रामा: बिहार के बेतिया में मंगलवार की सुबह एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा...

Bihar News: बिहार सरकार ने तेज की रफ्तार…डिप्टी CM को मिले नए सचिव, IAS अधिकारियों का तबादला, बड़े फेरबदल

बिहार सरकार: नई सरकार बनते ही बिहार में ताबड़तोड़ फैसले लिए जा रहे हैं।...