spot_img

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान श्रवण की मौत, सोमवार की सुबह ड्यूटी थी, उठ रहे सवाल, गुस्सा भी

spot_img
- Advertisement -

रवींद्र सिंह, नवादा। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग में तैनात जिले के मुहफसील थाना क्षेत्र के गोरीघाट के रहने वाले होमगार्ड जवान श्रवण कुमार की सोमवार को मौत हो गई। वह रात को सोए तो सुबह उठ ना सके। वहीं, ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान श्रवण की मौत ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, होमगार्ड जवान की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, एक सहयोगी होमगार्ड जवान भी गमगीन है। इसी के साथ विभागीय अधिकारियों की व्यवस्था को लेकर लोगों में गुस्सा भी है।

- Advertisement -

जांच चौकी प्रभारी उत्पाद एसआई पिंटू कुमार ने कहा कि होमगार्ड जवान श्रवण की मृत्यु होने की सूचना देने के लिए उन्होंने थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पवन कुमार को सरकारी व निजी

- Advertisement -

मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसको लेकर जांच चौकी पर तैनात कर्मियों में गुस्सा दिखाञ। उनका कहना है कि अगर इससे भी ज्यादा गंभीर मामला होता, तो हमलोग कैसे पुलिस बल की मदद ले पाते।

दरअसल, उत्पाद विभाग में तैनात होमगार्ड जवान की मौत ड्यूटी के दौरान हो गई। इसके बाद उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद व होमगार्ड डीएसपी के अलावे अन्य पदाधिकारीगण भी जांच चौकी पर पहुंच मामले की विस्तृत जानकारी ली।

मृतक होमगार्ड के सहकर्मी अरविंद कुमार ने बताया कि श्रवण कुमार पिछले तीन दिनों से बीमार चल रहे थे। साथ ही कहा कि रविवार की शाम को बुखार और पेट दर्द की बात भी कहे थे। इसको लेकर साथियों की ओर से दवाई वगैरह भी लाकर दिया गया था. रविवार की रात करीब दस बजे खाना व दवाई खाकर सो गए।

होमगार्ड के साथी जवान बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की तबियत खराब हुई थी। जिसके बाद हमलोगों ने इलाज करवा कर समेकित जांच चौकी लाये। फिर रात्रि में खाना खिलाने के बाद उन्होंने हमलोगों से कहा कि आपलोग अपने अपने ड्यूटी पर जाइये। मेरा तबियत ठीक है। पुनः सोमवार की सुबह इनकी ड्यूटी थी।

जब साथी इनको जगाने आये तो पता चला कि इनकी मौत हो गई है।तब हमलोगों ने इसकी सूचना जांच चौकी के प्रभारी को दिया और मौत की सूचना परिजन को भी दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन समेकित जांच चौकी पहुंचे।

सोमवार की सुबह छह बजे से उनकी ड्यूटी थी। इसको लेकर सहकर्मी होमगार्ड जवान उठाने गए तो वे नहीं उठे। जांच पड़ताल किये जाने पर उनकी सांस व धड़कन का कुछ अता-पता नहीं चल रहा था। संभवत: बीमारी की वजह से होमगार्ड जवान की मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद एसआई पिन्टू कुमार व मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Accident News: दर्दनाक! अंदामा-जोगियारा मुख्य सड़क पर नीलगाय से टोटो पलटा, 5 साल के मासूम की मौत, मां गंभीर

दरभंगा में नीलगाय से हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम रवि राज की मौत हो गई। उसकी मां और टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना अंदामा-जोगियारा मुख#DarbhangaNews,#BiharAccident,#NilgaiAccident

Bihar Kosi Bridge News: कोसी नदी पर बिहार का सबसे लंबा 7KM सिक्स-लेन मेगा ब्रिज, DPR प्रक्रिया तेज, क्या है खास?

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे पर 7 किमी कोसी मेगा ब्रिज की DPR प्रक्रिया तेज। वैज्ञानिक सर्वेक्षण से कोसी की चुनौतियों से निपटकर पुल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जिसस#PatnaKosiBridge,#BiharInfrastructure,#GreenfieldExpressway

Darbhanga Garbage News: दरभंगा में कचरे का पहाड़, जाले- घोघराहाचट्टी मार्ग पर तीखी दुर्गंध, बढ़ी लोगों की मुश्किलें, बीमारियों का खतरा!

दरभंगा के जाले-घोघराहाचट्टी मार्ग पर कचरे के ढेर से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ा है। प्रशासन से तत्काल#DarbhangaNews,#GarbageProblem,#JaleRoad

Bihta IAF News: दर्दनाक! बिहार के लाल तिरंगे में लिपटे लौटे घर, बिहटा में उमड़ा जनसैलाब

असम विमान हादसे में शहीद हुए बिहार के अग्निवीर दानिश आलम और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार का पार्थिव शरीर बिहटा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा। हजारों लोगों ने नम आंखों#BihtaNews,#BiharMartyrs,#IndianAirForce