spot_img

बंद घर में बड़ा विस्फोट, हर जुबां खामोश, कोई कुछ बताने को नहीं है तैयार…भीषण विस्फोट से उड़ा मकान

spot_img
- Advertisement -

नवादा नगर के बड़ी दरगाह मोहल्ले में एक मकान में भीषण बम विस्फोट में लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई है। वहीं मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई है। एसपी से लेकर तमाम पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ बताने को तैयार नहीं है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शहर के गोंदापुर ईदगाह के समीप मोहल्ला में बीती रात करीब साढ़े 12 बजे तीन मंजिला मकान के नीचले फ्लोर में यह धमाका हुआ है।

- Advertisement -

धमाके की वजह से ऊपर के दो अन्य फ्लोर में लगे टाइल्स और खिड़कियों में लगे शीशे तक उखड़ गए। घटना के समय घर पर कोई भी शख्स मौजूद नहीं था।

- Advertisement -

घटनास्थल के आसपास के लोगों ने कहा कि धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक आवाज सुनी गई। वहीं, मकान का मलवा करीब 60 मीटर दूर तक बिखरा हुआ पाया गया। मकान मालिक का नाम सफीक खान है। वहीं, किरायेदार का नाम शमीम है। शमीम से कमरे में ही धमाका हुआ है।

जिस वक्त घर में धमाका हुआ, उस समय परिवार के सदस्य शादी समारोह में बाहर गए हुए थे। शमीम करीब डेढ़ साल से इस कमरे में रह रहा था। वह डेकोरेशन और लाइटिंग का काम करता है। धमाका के बाद मकान में आग लग गई। कमरे में रखा समान धू-धू कर जलने लगा। मकान का पिलर एक तरफ से ढह गया।

एसपी का कहना है कि मकान में ताला लगा था। मकान के सभी किरायेदार बाहर गए हुए थे। मकान मोहम्मद शफीम का बताया जा रहा है।

जिसमें मोहम्मद शमीम सहित तीन किरायेदार रह रहे थे। धमाका इतना जबरदस्त था कि इलाके को दहला दिया। धमाके की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घर का अगला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।

पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है। जांच के बाद ही सही स्थिति का पता लगाया जा सकता है।इलाके के लोगों का कहना है कि निश्चित तौर पर घर के अंदर बम बनाने का काम किया जा रहा था। जिसके बाद भीषण विस्फोट हुआ है।

बम विस्फोट के नजारे से यह साफ जाहिर है कि बम बहुत शक्तिशाली रहा होगा। तभी इतने बड़े घर तक को उड़ा डाला है। इलाके के लोग इस घटना के बाद भयभीत दिख रहे हैं। वहीं पुलिस जांच में जुटी है।

समाचार लिखे जाने तक एसपी घटना के संबंध में कुछ भी विशेष बताने की स्थिति में नहीं थे। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Death News: ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत पर NEPAL में बड़ा एक्शन! कई जांच टीम गठित,...

ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस कुमार यादव की नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सांसद पप्पू यादव ने ह#PatnaNews,#NepalDeath,#PappuYadav

Bihar RJD News: लालू यादव के खास सिपाही रहे पूर्व MLC अनवर अहमद का निधन! RJD में पसरा मातम

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व विधान पार्षद अनवर अहमद का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पटना के राजनीतिक और स#PatnaRJDNews,#AnwarAhmed,#BiharPolitics

Saran Chamki Bukhar News: चमकी बुखार का खतरा: सारण में आधी रात बज रहा अलार्म, ऐसे बचेंगे बच्चे?

सारण में चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अनोखा अभियान चलाया है। गांवों में रात को चौपालें लग रही हैं और हाईटेक रथ#SaranNews,#ChamkiBukhar,#HealthAwareness

Patna Patliputra Station News: पाटलिपुत्र स्टेशन बवाल: पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, 6 उपद्रवी गिरफ्तार, 500 पर FIR जानिए पूरा मामला!

पाटलिपुत्र स्टेशन पर सिपाही भर्ती के छात्रों के बवाल के बाद पटना पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 6 नामजद और 500 अज्ञात पर FIR, 6 उपद्रवी गिरफ्तार। मंत्री बिजेंद्र#PatnaNews,#BiharPolice,#PatliputraStation