spot_img

कारोबारी बाप-बेटे का अपहरण, 3 करोड़ की फिरौती मांगी, NH पर मिली अपह्रत की बाइक

spot_img
- Advertisement -

बिहार में व्यापारी बाप-बेटे का अपहरण हो गया है। किडनैपर्स ने 3 करोड़ की फिरौती मांगी है। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया। जब पिता-पुुत्र दुकान बंद कर औरंगाबाद अपने घर लौट रहे थे। पुलिस जांच में जुटी है। मामला औरंगाबाद का है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिले के बारुण थाना क्षेत्र के जीटी रोड के मस्तूल बारुण के रेलवे क्रॉसिंग के पास से मो.अख्तर और इनके पुत्रआशिक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया है।

- Advertisement -

पिता-पुत्र बारुण थाना क्षेत्र के हेतमपुर सिरिस के निवासी हैं। शाम को दोनों डेहरी में अपनी मोटर पार्टस की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने दोनों का अपहरण कर लिया है।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने बताया कि बारुण थाना के रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास से बाइक को बरामद किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, बदमाशों ने परिवार से तीन करोड़ फिरौती की मांग की है। घटना के बाद परिवार दहशत में है।

जानकारी के अनुसार,बारुण थाने के सिरिश हेतमपुर के रहनेवाले कारोबारी मोहम्मद अख्तर हुसैन और उनके बेटे आसिफ रजा का अपहरण कर लिया गया।

दोनों बाइक से डेहरी में अपनी पार्ट्स की दुकान (एमएस मोटर्स) बंद कर लौट रहे थे। तभी अपहर्ताओं ने उन दोनों का अपहरण कर लिया।

दोनों को छोड़ने के एवज में तीन करोड़ रुपयों की फिरौती मांगी गई है। बताया जा रहा है कि अपहरण की घटना एनएच-19 पर डिहरी थाना क्षेत्र में सोन पुल पर घटी है। वहीं से पुलिस ने अपह्रत की बाइक भी बरामद की है। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt