



बेटी की शादी के लिए बिहार आ रहे एक परिवार के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस में बड़ा हादसा हो गया। इन यात्रियों की नकदी समेत आभूषण पर अपराधियों ने हाथ साफ कर (Lakhs of cash and jewelery recovered in Shramjeevi train, FIR in Moradabad) दिया।
मामला, मुरादाबाद स्टेशन से पहले का है। इस दौरान जब उन्हें चोरी होने की जानकारी मिली तो परिवार की पीड़िता मीना गोयल ने मुरादाबाद स्टेशन पर मामले की एफआईआर दर्ज (Lakhs of cash and jewelery recovered in Shramjeevi train, FIR in Moradabad) कराई है। पढ़िए पूरी खबर
पीड़िता मीना गोयल ने बताया कि वह नई दिल्ली से बिहार आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। उनकी बेटी की शादी थी। इसी को लेकर उनके पास काफी मात्रा में नकदी और आभूषण (Lakhs of cash and jewelery recovered in Shramjeevi train, FIR in Moradabad) थे जो मुरादाबाद स्टेशन से पहले ही चोरी हो गए।
इसमें बेटी के आभूषण व 30 हजार रुपये नकद थे। आभूषणों में तीन मंगलसूत्र, एक गले की चेन, झुमके, अंगूठी, नथनी, तीन जोड़ी पायल, बिछुए शामिल हैं। इसके अलावा पांच साड़ी भी बैग में थीं। यात्री ने बताया कि किसी ने ट्रेन में चढ़ते समय या यात्रा के समय उनका बैग चोरी किया है।
मुरादाबाद जीआरपी में उन्होंने चोरी की एफआईआर दर्ज कराते कहा कि वह अपनी बेटी की शादी के लिए बिहार जा रही हैं। ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर रुकी तब वह उतरकर जीआरपी थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराईं हैं। पीड़िता की आवेदन पर रेलवे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
पीड़िता मीना गोयल ने बताया कि वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से श्रमजीवी एक्सप्रेस में चढ़े थे। उनके परिवार के 20 से ज्यादा सदस्य साथ थे। बेटी की शादी के लिए सब बिहार जा रहे थे। उनके सामान से एक ट्राली बैग चोरी हो गया।




