back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

मिड डे मील में गिरी छिपकली, जहरीला भोजन खाने के 50 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

spot_img
- Advertisement -

गया से बड़ी खबर आ रही है जहां डुमरिया प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय मैगरा में मिड डे मिल का भोजन खाने से पचास छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी है। सभी को डुमरिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

इलाजरत छात्राओं में आठ की हालत गंभीर है। एक ही बार इतनी छात्राओं की तबियत  बिगड़ने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि मिड-डे-मील खाने में छिपकली गिर गयी थी। जिसको खाने के बाद छात्राओं को उल्टी और बेहोशी की शिकायत होने लगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सरकारी स्कूल में मिड डे मील बनाने के क्रम में कई बार छिपकली गिरने की शिकायत मिलती रही है, इसके बावजूद इसको रोकने के लिए कोई ठोस पहल नहीं हो पायी है। ताजा मामला गया के सरकारी स्कूल का है जहां मिड डे मील बनाने में लगातार लापरवाही देखी गई है।

- Advertisement -

भोजन बनाने के क्रम में कई बार छिपकली गिरने की शिकायत मिलती रही है, इसके बावजूद इसको रोकने के लिए कोई ठोस पहल नहीं हो पायी है। इसी का नतीजा है कि एक बार फिर भोजन में छिपकली गिरने की बात सामने आ रही है।

बुधवार को गया के डुमरिया प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय मैगरा में मिड डे मील का भोजन खाने के बाद करीब 50 छात्राएं बीमार हो गयी हैं। अचानक एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार होने के बाद स्कूल प्रबंधन और परिजनों में हड़कंप मच गया है। सभी छात्राओं को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि मिड डे मील का जो भोजन बना था, उसमें छिपकली गिर गयी थी।

हर दिन की तरह बुधवार को भी स्कूल में मध्याह्न भोजन का खाना बना था। स्कूल की छात्राओं को खाना परोसा गया। सभी ने खाना खाया, इसके बाद एक के बाद एक कई छात्राएं बीमार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि मिड डे मील का जो भोजन बना था, उसमें छिपकली गिर गई थी। बता दें कि बिहार में विभिन्न सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायतें आती रही हैं। अबतक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब मिड डे मील का भोजन खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गोलमाल 5: अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री, अजय देवगन ने कर दिया कन्फर्म!

Golmaal 5 News: बॉलीवुड गलियारों में रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म 'गोलमाल 5'...

Hyundai Verna 2026: डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और फीचर्स का बेजोड़ संगम!

Hyundai Verna 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सेडान सेगमेंट का दबदबा एक बार फिर...

Bihar Liquor Ban: बिहार शराबबंदी पर विधान परिषद सभापति के बयान से गरमाई सियासत… “पीने का मन है क्या आपको?”

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी एक ऐसा धधकते अंगारे जैसा है, जिसे छूते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें