spot_img

बाइक सवार अपराधियों ने दो महिलाओं से लूटे 1.95 लाख कैश, थाने पर हाई वोल्टेज ड्रामा

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय में बाइक सवार दो अपराधियों ने दो महिलाओं से एक लाख 95 हजार रुपये लूट लिए। इस घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। दोनों महिला ने भरसक लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। घटना नगर थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ इलाके ट्रैफिक चौक के समीप की है।

- Advertisement -

लूट की घटना के बाद पीड़ित परिवार थाना पहुंचे। थाना पर पीड़ित परिवार ने पुलिस के साथ घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया। नगर थाना अध्यक्ष रामनिवास ने पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर हाई वोल्टेज ड्रामा को शांत कराया। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, डंडारी थाना क्षेत्र के कहटारी गांव निवासी शमा परवीन अपने बच्चे के इलाज के लिए एक लाख 95 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैंक से निकालकर अपने पास रखी हुई थी। उन्होंने बताया कि अपने बच्चे को डॉक्टर से दिखा कर अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रही थी।

- Advertisement -

तभी ट्रैफिक चौक के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसे घेर लिया और एक लाख 95 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि महिला ने लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाश फरार हो गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट चौधरी-चिराग पासवान की दिल्ली में मुलाकात, क्या बन गई बात? पढ़िए बैठक का छिपा एजेंडा!

बिहार कैबिनेट विस्तार: बिहार की सियासत में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने...

Darbhanga News: बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के जेवर और कैश उड़े, बड़ी House Theft पढ़िए 9 प्वाइंट में!

House Theft: बेटी की शादी की खुशियाँ फीकी पड़ गईं, जब चोरों ने सूने...

Gaya Junction Mega Block: गया जंक्शन मेगा ब्लॉक, ट्रेनों का बदला रूट, यात्री 16 मई तक रखें ध्यान!

Gaya Junction Mega Block: गया जंक्शन पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं! प्लेटफॉर्म...