spot_img

Ghazipur Accident | हाइटेंशन तार गिरने से आग का गोला बनी दुल्हन को लेकर शादी समारोह में जा रही बस, 6 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौत, आंकड़ा बढ़ने की आशंका…

spot_img
- Advertisement -

Ghazipur Accident | हाइटेंशन तार गिरने से आग का गोला बनी दुल्हन को लेकर शादी समारोह में जा रही बस, 6 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौत, आंकड़ा बढ़ने की आशंका…है जहां यूपी के गाजीपुर में बस पर हाइटेंशन तार गिरने से आग लग गई। इससे कई लोग जिंदा जल गए हैं।

- Advertisement -


- Advertisement -

Ghazipur Accident | मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है जहां बस शादी समारोह से लौट रही थी

करीब पचीस लोग इसकी चपेट में आए जिसमें से अब तक छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है जहां बस शादी समारोह से लौट रही थी। हादसा मरदह में हुआ है। हादसे के बाद हाइटेंशन तार और करंट के कारण लोग दूर से ही बस को जलता देखते रहे, कुछ कर ना पाए।

- Advertisement -


Ghazipur Accident | बारात शादी के लिए गाजीपुर के मरदह में स्थित महाहर मंदिर जा रही थी।

मऊ के खिरिया काझा से बारात शादी के लिए गाजीपुर के मरदह में स्थित महाहर मंदिर जा रही थी। निर्माणाधीन कच्चे रास्ते से ही बस मंदिर के लिए निकली थी। इसी दौरान ऊपर से जा रहे 11 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट में बस आ गई।

बस में तार सटते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं। अंदर मौजूद लोग चीखने चिल्लाने लगे। कुछ लोग कूद पड़े तो कुछ उसी में फंस गए। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ कर पाते बस में आग लग गई।


Ghazipur Accident | बिजली विभाग ने जब करंट बंद होने की पुष्टि की उसके बाद लोग बस के पास तक पहुंचे

जानकारी के अनुसार, झुलसे लोगों को अस्पतालों में भेजा जा रहा है। कई लोगों को मऊ के अस्पतालों में भी भेजा जा रहा है। बिजली विभाग ने जब करंट बंद होने की पुष्टि की उसके बाद लोग बस के पास तक पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।


Ghazipur Accident | आशंका है यह आंकड़ा दस तक पहुंच चुका है

वाराणसी के डीआईजी ओपी सिंह के अनुसार बारातियों से भरी बस हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हादसे का शिकार हुए है। मौके पर गाजीपुर के डीएम और एसपी मौके पर हैं। राहत कार्य में लगे हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। कहा जा रहा है कि अभी तक छह से अधिक लोगों की मौत की खबर आ रही है लेकिन आशंका है यह आंकड़ा दस तक पहुंच चुका है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


Ghazipur Accident | दुल्हन भी उसी बस में थी

स्थानीय लोगों के मुताबिक बस में सभी दुल्हन पक्ष की तरफ से थे जो शादी के लिए जा रहे थे। कहा यह भी जा रहा है कि दुल्हन भी उसी बस में थी। सूत्रों के मुताबिक मऊ जिले के थाना रानीपुर के खिरिया गांव के नंदू पासवान अपनी बेटी की मंदिर से शादी के लिए घर वाले और गांव वालों को लेकर जा रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...