back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

पति से झगड़कर महिला अपने दो बच्चों के साथ बैठ गई रेलवे ट्रैक पर, ट्रेन से कटकर मां और 3 वर्षीय बेटे की मौत, 1 बच्चे को जाको राखे साइंया…

spot_img
- Advertisement -

गया में मां-बेटे की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पति से झगड़े के बाद महिला खिजरसराय थाना क्षेत्र के वैधविगहा गांव निवासी गणेश यादव की बहू (28 वर्ष) अपने दो बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गई। इसी दौरान ट्रेन आ गई। हालांकि, एक बच्चे की जान बाल-बाल बच गई। घटना गया-पटना रेलखंड पर बेला-मखदुमपुर रेलवे स्टेशन के बीच पाली गांव के समीप की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,पति से झगड़े के बाद महिला अपने दो बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गई। इसी दौरान ट्रेन आ गई। हालांकि, एक बच्चे की जान बाल-बाल बच गई। तीन साल के मासूम के साथ महिला की मौत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मां-बेटे की मौत घरेलू कलह में होने की आशंका जताई जा रही है। सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटते ही मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगी।

- Advertisement -

ग्रामीणों के अनुसार महिला अपने दो बच्चों को लेकर आई थी, लेकिन एक बच्चे की जान किसी तरह से बच गई। उसे एक खरोच तक नहीं आई है। वहीं,मां और एक बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। महिला अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर खुदकुशी की मंशा से आई थी, लेकिन एक बच्चे की किसी तरह से जान बच गई है। पुलिस पड़ताल करने में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गोलमाल 5: अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री, अजय देवगन ने कर दिया कन्फर्म!

Golmaal 5 News: बॉलीवुड गलियारों में रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म 'गोलमाल 5'...

Hyundai Verna 2026: डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और फीचर्स का बेजोड़ संगम!

Hyundai Verna 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सेडान सेगमेंट का दबदबा एक बार फिर...

Bihar Liquor Ban: बिहार शराबबंदी पर विधान परिषद सभापति के बयान से गरमाई सियासत… “पीने का मन है क्या आपको?”

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी एक ऐसा धधकते अंगारे जैसा है, जिसे छूते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें