मई,10,2024
spot_img

मुखिया पूजा की चली गई कुर्सी, फर्जी प्रमाण पत्र देकर बनीं थी मुखिया, हो गईं पदमुक्त, अब एफआईआर भी होगा

spot_img
spot_img
spot_img

नवादा जिले के रोह प्रखंड क्षेत्र के सिउर पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी पदमुक्त हो गई हैं। ऐसा फर्जी जाति प्रमाण पत्र देने के कारण हुआ है। उन्होंने मुखिया चुनाव के दौरान साल 2021 में खुद को दांगी जाति का बताते हुए जाति प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ी थी।

दिसंबर 2021 में चुनाव परिणाम आया था, जिसमें उनकी जीत हुई थी. इसके बाद प्रतिद्वंदी आरती देवी ने निर्वाचित मुखिया पर आरोप लगाई कि वह गलत जाति प्रमाण पत्र बनाकर चुनाव लड़ी हैं और फिर आरती देवी यह दावा करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग में वाद 97/2021 दायर की थीं।

दिसंबर 2021 में चुनाव परिणाम आया था। जिसमें पूजा कुमारी ने जीत हासिल की थी। जिसके बाद प्रतिद्वंदी आरती देवी ने निर्वाचित मुखिया पर आरोप लगाई कि वह गलत जाति प्रमाण पत्र बनाकर चुनाव लड़ी है और फिर आरती देवी यह दावा करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग में वाद 97/2021 दायर की थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics| Controversy | अब Lalan Singh लपेटे में, JDU MLA Gopal Mandal ने कहा, अनंत सिंह अलबल बकता है, कोई बर्दाश्त करेगा

बता दे कि, शिकायतों के आलोक में राज्य निर्वाचन आयोग के अनुरोध पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग को जांच के लिए लिखा गया था। अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा जांच में जाति प्रमाण पत्र सही नहीं पाया गया। जिसके बाद मुखिया पर यह कार्रवाई की गई है।

पूरा मामला यह है कि पूजा कुमारी पिता मिथिलेश प्रसाद ग्राम कटैया रोह प्रखंड जिला नवादा के द्वारा साल 2021 में संपन्न पंचायत चुनाव के दौरान फर्जी प्रमाण पत्र दिए गए थे।पूजा के पति एनआरआई हैं। शादी के बाद पूजा भी अपने पति के साथ रह रही थी। वहीं जब पूजा मुखिया निर्वाचित हुई थी तब सोशल मीडिया पर छा गई थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Babubarahi News| बाबूबरही फाइनेंस के CRO Santosh Mandal का कहीं पता नहीं, कलेक्शन के लिए निकले, लावारिस हालत में मिली बाइक

एनआरआई बनीं मुखिया शीर्षक की खबर खूब ट्रेंड हुआ था। हालांकि, खबरों में कोई सत्यता नहीं थी। 2021 में मुखिया बनने के करीब छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।

शिकायतों के आलोक में राज्य निर्वाचन आयोग के अनुरोध पर सामान्य प्रशासन विभाग ने पुलिस महा-निरीक्षक कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग को जांच के लिए लिखा गया था। अपराध अनुसंधान विभाग की जांच में जाति प्रमाण पत्र सही नहीं पाया गया। जिसके बाद मुखिया पर यह कार्रवाई की गई है।

इसी साल पूजा की सासू मां भी पटना जिले में मुखिया निर्वाचित हुई थी। फिलहाल, मुखिया पूजा के लिए अच्छी खबर नहीं है। चुनाव आयोग ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आदेश दिए हैं। इस कारण धोखाधड़ी के लिए उन्हें मुकदमा का भी सामना करना होगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Chhapra News| नकली नोट छापने का पर्दाफाश, चार तस्कर, भारी मात्रा में नोट, मशीन समेत गिरफ्तार, MasterMind बच्चा निकला Veteran Criminal

जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए हैं। इमामगंज, खीड़ी मोड़, पटना निवासी पूजा के पति संदीप कुमार सिन्हा का बयान था कि वह कोइरी जाति से है, पत्नी दांगी जाति से है। पूजा के परदादा रामू महतो के नाम से 1977 में निर्गत सर्वे खतियान में जाति कोइरी अंकित है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें