back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

पड़ोसी युवक ने अकेली आठ साल की मासूम को पाया घर में अकेला, किया दुष्कर्म, जब पहुंचे परिजन लहूलुहान पड़ी थी बच्ची, पूरे परिवार के साथ फरार हो चुका था दरिंदा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेतिया में एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद मासूम बच्ची की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

- Advertisement -

बच्ची के पड़ोसी ने ही इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। मामला श्रीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां 22 वर्षीय युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली 8 वर्षीय मासूम बच्ची के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया।

- Advertisement -

युवक जब बच्ची के घर पहुंचा तो वो अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर उसने घटना को अंजाम दिया। बच्ची के परिजन जब घर आए तो उन्होंने देखा की बच्ची बेहोश पड़ी हुई हैं।

- Advertisement -

शोरगुल होने के बाद पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए। बच्ची के परिजन और दुष्कर्मी के परिजन ने मासूम को लेकर इलाज कराने प्राइवेट अस्पताल में पहुंच गए। जिसकी सूचना श्रीनगर थाना पुलिस को मिली।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बच्ची को अपने अभिरक्षा में लेते हुए बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच लेकर आ गई। जहां बच्ची का इलाज किया रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वहीं पुलिस के आने की सूचना पर दुष्कर्मी युवक समेत पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पीड़िता के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्टफोन वाटर डैमेज: जब फोन गिरे पानी में, तो तुरंत करें ये 5 काम

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक अभिन्न अंग बन चुका है।...

रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए सुनहरा मौका! वित्त मंत्रालय में Sarkari Naukri के 75 पद

Sarkari Naukri: वित्त मंत्रालय ने रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया...

IPS Amitabh Das की गिरफ्तारी पर Tejashwii Yadav का बड़ा खुलासा… कह दी बड़ी बात… पढ़िए सवाल हवा में तैर रहा है – इस...

Amitabh Das: बिहार की सियासत का पारा अचानक तब चढ़ गया, जब सच बोलने...

Patna Crime News: पालीगंज में ‘फिल्मी’ चोरी! दीवार काटी, लॉकर तोड़ा, 60 लाख के गहने ले उड़े बदमाश

Patna Crime News: जैसे रात का स्याह पर्दा और चोरों का दुस्साहस, दोनों ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें