spot_img

अब महंगा होगा एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर सफर, NHAI बढ़ाने जा रही टोल टैक्स, मासिक किराया भी

spot_img
- Advertisement -

एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे (Expressway and National Highway) पर सफर महंगा किए जाने की तैयारी है। आगामी पहली अप्रैल से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से टोल दरों (toll rates) को बढ़ाया जाएगा। इस बार टोल दरों में 5 से 10 फीसदी तक इजाफा हो (Now traveling on Expressway and National Highway will be expensive) सकता है।

- Advertisement -

टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को मासिक पास की सुविधा दी जाती है। यह आमतौर पर सस्ता होता है। इसका शुल्क भी 10 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हाल ही में चालू हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भी टोल दरों को बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में एक्सप्रेसवे पर 2.19 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल लिया जा रहा है, जिसमें करीब 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाएगी। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

- Advertisement -

टोल दरें बढ़ाने के लिए एनएचएआई की परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) काम कर रही है। 25 मार्च तक सभी पीआईयू से संशोधित टोल दरों का प्रस्ताव भेज दिया जाएगा, जिन्हें सड़क परिवहन मंत्रालय की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा। कार एवं हल्के वाहनों के लिए टोल दरें पांच फीसदी बढ़ेंगी और बाकी भारी वाहनों के लिए 10 फीसदी तक बढ़ने की संभावना है।

वर्तमान में प्रतिदिन करीब 20 हजार वाहन एक्सप्रेसवे पर चल रहे हैं, जिनकी संख्या अगले छह महीने में बढ़कर 50 से 60 हजार होने की संभावना है। उधर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की टोल दरों को बढ़ाया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं को बनाया शिकार, ‘महाठग दूल्हा’ गिरफ्तार, देखें चौंकाने वाला खुलासा!

महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक शातिर ठग अनुजकुमार त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। उस पर मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए 25 से ज्यादा महिलाओं क#GreaterNoidaCrime,#MatrimonyFraud,#Mahathag

Bihar Teachers का डबल इंजन कमाई मॉडल अब होगा फेल, इन जिले के DEO ने किया साफ – अगर पकड़े गए तो सीधा होंगे...

खगड़िया में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फरमान जारी हुआ है। अब निजी ट्यूशन या कोचिंग पढ़ाने वाले 'गुरुजी' पर सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें निलंबन और विभागीय कार्रवा#KhagariaNews,#BiharEducation,#TeacherAction

Gaya Airport News: खुशखबरी! गया जी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार, अब एयर इंडिया की 2 नई उड़ने, जानें

गया जी एयरपोर्ट पर बोधगया पर्यटन सीजन से पहले हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। एयर इंडिया ने दिल्ली-गया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें शुरू की हैं, जबकि इंडिगो भी#GayaAirport,#BodhgayaTourism,#AirIndiaFlights

Bihar Teachers News: बिहार में हजारों शिक्षकों का इंतजार खत्म! सरकार ने जारी किए 999 करोड़, जानें कब मिलेगा पैसा?

बिहार सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में कार्यरत हजारों शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 999.84 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिससे#BiharTeachersNews,#BiharUniversitySalary,#EducationBihar