spot_img

समस्तीपुर में लंदन के विदेश मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी से मांगी रंगदारी, चस्पाया पोस्टर, लिख डाली बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर से बड़ी खबर है जहां लंदन के विदेश मंत्रालय में कार्यरत लक्ष्मण प्रसाद सिंह के घर पर धमकी भरा पोस्टर चस्पाकर रंगदारी मांगी गई है। अपराधियों ने कहा है कि अगली बार फायरिंग नहीं करें। अपराधियों पूरे दस लाख की रंगदारी मांगी है। मामला  सदर अनुमंडल के मुफस्सिल थाना इलाके के कर्पूरी ग्राम गांव का है।

- Advertisement -

जानकारी मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। इससे जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ पिछले दिनों उनके घर के बाहर गोलीबारी की गई थी। लेकिन अपराधियों का कहना है कि अब फायरिंग नहीं होगी बल्कि घर के सदस्यों की हत्या होगी। घर के लोग दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

अपराधियों ने घर के बाहर जो पोस्टर लगाए हैं उसमें लिखा है, 10 लाख रुपये रंगदारी दो, नहीं तो घर के सदस्य को जान से मार देंगे। अगली बार हवा में फायरिंग नहीं होगा। वहीं नीचे में राणा नावेद नाम लिखा है। सुबह लोग घर के बाहर निकले तो पोस्टर देखकर सहम गए। उस घर में विदेश मंत्रालय लंदन में कार्यरत लक्ष्मण प्रसाद सिंह के बहू और बेटी रहती हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: गेहूं की फसल को नुकसान, बेमौसम मार से बर्बाद हुई उपज, MSP पर खरीद न होने से किसान बेहाल

गेहूं की फसल को नुकसान: इस बार गेहूं किसानों की किस्मत ठीक नहीं रही।...

Darbhanga Gold Heist: दरभंगा में करोड़ों की लूट का मास्टरमाइंड गोलू पासवान कौन? STF ने तेज की तलाश

Gold Heist: दरभंगा में दिनदहाड़े करोड़ों की ज्वेलरी और नकदी की लूट ने पुलिस...

Bhagalpur News: भागलपुर में स्कूल जा रहे बच्चों को कार ने रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

भागलपुर एक्सीडेंट। बिहार में एक बार फिर तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला...