
पटना के पटना कॉलेज में बवाल हुआ है। बवाल छात्रों के दो गुटों में हुआ है। दोनों गुट जमकर एक दूसरे से भिड़ गए। वह भी तब स्थापना दिवस समारोह का आयोजन था। इस दौरान बमबाजी की भी अपुष्ट खबर है। इस दौरान हालांकि कुछ छात्र जरूर जख्मी हैं। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, पटना कॉलेज में बवाल उस दौरान हुआ जब स्थापना दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान छात्र एकदूसरे पर पत्थरबाजी कर रहे थे। मारपीट की इस घटना में कई छात्र घायल हुए हैं। इसी दौरान बमबाजी होने की भी सूचना है, लेकिन पुलिस ने इसे अफवाह बताया है।
कॉलेज कैंपस में आपसी वर्चस्व में छात्र भिड़े हैं। इसमें मिंटो और जैक्शन छात्रवास के छात्र शामिल बताए जा रहे हैं। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई है। कॉलेज कैंपस रणक्षेत्र में बदल रहा। दोनों गुट ने जमकर पत्थर भी बरसाए। मौके पर पहुंची पीरबहोर थाने की पुलिस ने हालात को काबू में किया।
मौके पर पहुंचे डीएसपी अशोक सिंह ने बताया कि छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई है हालांकि उन्होंने बमबाजी की घटना से सीधे तौर पर इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात पर काबू कर लिया है। कॉलेज में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है।






