spot_img

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लगेगा सचिन का स्टैच्यू, तेंदुलकर ने खुद स्टैच्यू लगाने में भी खेली अपनी मनपसंद शॉट

spot_img
- Advertisement -

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को 50वें जन्मदिन पर खास तोहफा मिलने वाला है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उनका स्टैच्यू लगाया जाएगा। सचिन के संन्यास के 10 साल बाद उन्हें यह खास सम्मान मिल रहा है।

- Advertisement -

सचिन ने बताया कि उनका स्टैच्यू क्लब हाउस के ठीक सामने लगाया जाएगा। वह जगह काफी साफ सुथरी है और जब लोग मैच देखने के लिए आएंगे और जाएंगे तो वह स्टैच्यू के पास से गुजरेंगे। इसी वजह से उसे क्लब हाउस के सामने लगाया जाएगा।

- Advertisement -

सचिन ने अपने करियर का आखिरी मैच इसी मैदान पर खेला था और यहीं उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। सचिन के स्टैच्यू का अनावरण 23 अप्रैल को उनके 50वें जन्मदिन या इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप के दौरान हो सकता है।

- Advertisement -

सचिन का स्टैच्यू कहां लगाया जाएगा यह खुद सचिन ने ही तय किया है। इसके लिए वह पत्नी अंजली के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले भी स्टेडियम में थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mamata Banerjee Resignation: मैं हारी नहीं हूं… नया बखेड़ा… बोली ममता बनर्जी…CM की कुर्सी नहीं छोड़ूंगी… बंगाल में मचेगा सियासी बवाल?

Mamata Banerjee Resignation: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी मुख्यमंत्री...

Darbhanga News: बिरौल: कमला बालन नदी में बच्ची की डूबने से मौत, घास काटते वक्त हुआ हादसा; परिवार में पसरा मातम

बच्ची की डूबने से मौत: बिरौल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

CM Residence: पटना में अब ‘लोक सेवक आवास’ के नाम से जाना जाएगा CM Residence, जानें पूरा मामला

CM Residence: बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक...