spot_img

Supreme Court से सुप्रीम फैसला.. जम्मू-कश्मीर में चुनाव का रास्ता साफ, परिसीमन वाली चुनौती याचिका खारिज

spot_img
- Advertisement -

सुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर में परिसीमन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज हो गई है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में नए परिसीमन के तहत चुनावों का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट ने परिसीमन और विधानसभा सीटों के बदलाव की प्रक्रिया को वैध ठहराया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,जम्मू-कश्मीर में नए परिसीमन के तहत चुनावों का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर में परिसीमन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज हो गई है। कोर्ट ने परिसीमन और विधानसभा सीटों के बदलाव की प्रक्रिया को वैध ठहराया है।

- Advertisement -

जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस अभय एस ओक की बेंच ने ये फैसला सुनाया है। बैंच ने कहा कि केन्द्र सरकार को डिलीमिटेशन कमीशन बनाने का अधिकार है। इस मामले में केंद्र सरकार ने अपने अधिकारों का उचित प्रयोग किया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस अभय एस ओक की बेंच ने ये फैसला सुनाया है। बैंच ने कहा कि केन्द्र सरकार को डिलीमिटेशन कमीशन बनाने का अधिकार है। इस मामले में केंद्र सरकार ने अपने अधिकारों का उचित प्रयोग किया है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में परिसीमन आयोग की 25 अप्रैल को सौंपी गई फाइनल रिपोर्ट के मुताबिक, परिसीमन के जरिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए  83 सीट अब 90 हो जाएंगी। वहीं, पांच नई प्रस्तावित लोकसभा सीटें बनाई गई हैं। सुप्रीम कोर्ट को तय करना था कि परिसीमन और विधानसभा सीटों के बदलाव की प्रक्रिया सही है या नहीं?

एक दिसंबर 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में परिसीमन और विधानसभा सीटों के बदलाव के खिलाफ दाखिल याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था। वहीं, केंद्र सरकार और चुनाव आयोग ने परिसीमन के खिलाफ याचिका का विरोध करते हुए कहा कि परिसीमन खत्म हो चुका है और गजट मे नोटिफाई भी हो चुका है। दो साल बाद इस तरह याचिका दाखिल नहीं की जा सकती। ऐसे में अब अदालत कोई आदेश जारी ना करे और याचिका को खारिज करे।

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल  तुषार मेहता ने कहा था कि याचिकाकर्ता ने क़ानून के प्रावधानों को चुनौती नहीं दी है। याचिकाकर्ता ने संवैधानिक चुनौती भी नहीं दी है। पहले भी संवैधानिक रूप से तय विधानसभा सीटों की संख्या को पुनर्गठन अधिनियमों के तहत पुनर्गठित किया गया था। वर्ष 1995 के बाद कोई परिसीमन नहीं किया गया। जम्मू कश्मीर में 2019 से पहले परिसीमन अधिनियम लागू नहीं था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: हाल बड़ा बे-हाल है Health and Wellness Center: सिंहवाड़ा में 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर लटके मिले ताले, लापरवाह कर्मियों पर गिरेगी गाज!...

Health and Wellness Center: बिहार के सिंहवाड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बेहाल दिखा है। निरीक्षण के दौरान एक-दो नहीं बल्कि पूरे दस Health and Wellness Cente

Bihar Home Secretary: बिहार गृह सचिव बने कुंदन कुमार, संभाला पदभार, विभाग में जोरदार स्वागत

Bihar Home Secretary: बिहार में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है, और इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। अब कुंदन कुमार ने राज्य के गृह विभाग के नए सचिव

Manuscript Survey में बिहार ने किया कमाल! देश में अव्वल रहा BIHAR No.1, जानिए पूरी कहानी

Manuscript Survey: बिहार ने देशभर में परचम लहरा दिया है! केंद्र सरकार के 'ज्ञान भारतम मिशन' के तहत चल रहे Manuscript Survey में बिहार को पूरे देश में पहला स्थान

CM सम्राट चौधरी ने ‘हर घर नल का जल’ योजना की समीक्षा की, बोले- सुबह-शाम एक-एक घंटा और बढ़ाएं पेयजल आपूर्ति का समय

हर घर नल का जल: बिहार के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग