spot_img

ममता को नहीं आई दया… बेटियों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया, फिर मां ने खुद भी जहर खाया, 3 की मौत, एक नाजुक

spot_img
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक महिला ने पति से चल रहे विवाद के तनाव में आकर अपनी तीन बेटियों को दूध में मिलाकर जहर दे दिया और खुद भी जहर खा लिया। आनन फानन में परिजन सभी को अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान मां और दो बेटियों की मौत हो गई जबकि एक बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

मामला गंगोह थाना क्षेत्र के टाकान मोहल्ला का है। पति संजू और पत्नी ममता के बीच किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद संजू अपने काम पर निकल गया। पीछे से पत्नी ममता ने गेंहू की टंकी में रखी जहरीली दवाई निकाल तीनों बेटियों को दूध में डाल पिला दी और खुद भी पीली।

- Advertisement -

ममता ने तीनों बेटियों को जहर देकर खुद भी जहर वाला दूध पी लिया। इसके बाद चारों बेहोश हो गई। जब रात में पति संजू घर लौटा तो बेटियों और पत्नी की हालत देख वो सन रह गया।

- Advertisement -

फौरन उन्हे सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान ममता, बेटी आरती और आरू की मौत हो गई। वहीं सोना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पत्नी और दो बेटियों की मौत के बाद संजू का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि संजू ई रिक्शा चलाता है। उसकी 6 साल पहले ममता से शादी हुई थी।

दोनों की तीन बेटियां हुई जिसमें सबसे बड़ी आरती 5 साल की थी, सोनिया 3 साल और आरू 2 साल की है। दोनों के बीच अक्सर बेटा ना होने को लेकर झगड़ा होता था।

वहीं घटना के बाद पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई केस रजिस्टर्ड नहीं किया है।

थाना प्रभारी का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...