back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

कार के भीतर से निकली युवक की लाश….मच्छर अगरबत्ती से दम घुटा या कुछ और…

spot_img
- Advertisement -

जमुई में सड़क किनारे खड़ी कार से बंगाल के एक युवक की लाश मिली है। कार भीतर से लॉक थी। शीशे भी बंद थे और अंदर में लाश पड़ी थी। लोगों की भारी भीड़ जमा होने के बाद पहुंची पुलिस को आशंका है कि दम घुटने से युवक की मौत हुई है। शनिवार की रात वह कार में ही सो गया था और रविवार की सुबह कार से उसके शव को बरामद किया (The dead body of a young man came out from inside the car) गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jamaui News: खैरा में Chaiti Chhath Puja... कद्दू-भात के साथ सूर्य उपासना का महापर्व शुरू, भक्ति में डूबा इलाका, गूंज रहे हैं छठी मैया के गीत

मामला, टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित एक होटल के पास की है। जहां बंगाल का रहने वाला यह शख्स जिसकी पहचान कथित तौर पर एक चालक के रूप में हुई है, शनिवार की देर रात कार के अंदर वह सोया हुआ था। सुबह लोगों ने उसे मृत देखा।

- Advertisement -

कयास लगाया जा रहा कि दम घुटने से उसकी मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर प्रशासन ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया जांच में दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jamaui News: खैरा में Chaiti Chhath Puja... कद्दू-भात के साथ सूर्य उपासना का महापर्व शुरू, भक्ति में डूबा इलाका, गूंज रहे हैं छठी मैया के गीत

घटना की जानकारी चालक के परिवार वालों को देने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर कार में मच्छर मारने वाली कॉइल जलाकर सोया था।

कार के शीशे पूरी तरह से बंद होने के कारण कॉइल का जहरीला धुआं पूरी कार में भर गया होगा और दम घुटने से उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि मौत के सभी बिंदुओं पर जामच की जा रही ह और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Stock Market पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल का असर: इस सप्ताह क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह चुनौतियों और अनिश्चितताओं से भरा...

JEE Main 2026: सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा शेड्यूल में हुआ बदलाव!

JEE Main: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए जेईई मेन परीक्षा...

भारतीय बाजार में आ रही हैं दमदार 7 Seater Hybrid SUV गाड़ियां: जानें कब और क्या मिलेगा खास

7 Seater Hybrid SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों हाइब्रिड गाड़ियों का जलवा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें