मई,10,2024
spot_img

घर में सोए सीएसपी संचालक की घर के पास ही मिट्टी से निकली सड़ी-गली लाश

spot_img
spot_img
spot_img

सुपौल से बड़ी खबर है जहां पिपरा थाना इलाके से बीते 20 अक्टूबर से लापता सीएसपी संचालक पिपरा थाना अंतर्गत रामपुर पंचायत के राजपुर वार्ड दो निवासी मिश्रीकांत यादव के पुत्र संजीव कुमार राजीव की लाश उनके ही घर के सामने 200 मीटर की दूरी पर बगान में मिली है। शव सड़ रहा था। बदबू के कारण लोगों को लाश के बारे में पता चला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मिट्टी से निकलवाया।

जानकारी के अनुसार, सरकारी रिटायर्ड शिक्षक पिता मिश्रीकांत यादव  ने इससे पहले कहा था कि उनका पुत्र राजीव रात में घर में खाना खाकर सो गया था। उसके बाद से वह गायब है। सुबह जब उसकी तलाश की गई तो वह अपने कमरे में नहीं मिला। परिजनों को अनहोनी की आशंका थी।

उन्होंने कहा था कि उनका बेटा राजपुर गांव में ही सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का सीएसपी संचालक के रूप कार्य किया करता था। हर दिन की तरह वह बीते 20 अक्टूबर को भी शाम करीब 7:00 बजे घर पहुंचा और 9:30 बजे खाना खाकर अपने कमरे में चला गया।

घर वालों को यह लगा कि वह रोज कि तरह टहलकर घर के कमरे में वापस आकर सो जाएगा। लेकिन 21 अक्टूबर की सुबह जब उसकी मां और पिता उसके कमरे की तरफ गए, तो देखा घर का कमरा खुला हुआ था और वह गायब था।

पिपरा थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि 20 अक्टूबर से 28 वर्षीय संजीव कुमार राजीव लापता था। फिलहाल मामले में परिजनों के आवेदन पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है। शव घर के सामने एक बागान से मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

वहीं, परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या की क्या वजह हो सकती है। वैसे इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस अनुसंधान कर रही है। इससे पहले परिजनों की ओर से अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए अज्ञात पर पिपरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं, पुलिस खोजबीन में ही जुटी थी। इसी बीच राजीव की घर के सामने शव दिखा।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Patna News| पटना के रेस्टोरेंट में फिर लगी भीषण आग

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें