back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

NCP chief Sharad Pawar को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक निकला पेशे से आईटी इंजीनियर

spot_img
- Advertisement -

महाराष्ट्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

मुंबई अपराध शाखा दल ने आरोपी आईटी इंजीनियर को पुणे से पकड़ा है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

- Advertisement -

सूत्रों ने आज यहां बताया कि आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सागर बर्वे के रूप में हुई है। आरोपी बर्वे को स्थानीय अदालत में पेश किया गया।

- Advertisement -

अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा ने लोकमान्य तिलक मार्ग थाने में यह मामला दर्ज किया और अपराधी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। अब पुलिस आरोपी से श्री पवार को धमकी भरा संदेश भेजने के बारे में पूछताछ कर रही है।

दरअसल, शरद पवार को धमकी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताटों ने राज्यभर में प्रदर्शन किया था। इसी दौरान श्री पवार की बेटी सुप्रिया सुले के नेतृत्व में राकांपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की थी।

आरोपी बर्वे सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम करता है और पुलिस को संदेह है कि उसने दो खाते बनाए हैं, जिनसे उसने शरद पवार के खिलाफ पोस्ट की थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का बढ़ा जलवा: Goldman Sachs ने दी ‘बाय’ रेटिंग, क्या रफ्तार पकड़ेगा Stock Market का यह डिफेंस स्टॉक?

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को डिफेंस सेक्टर की दिग्गज PSU कंपनी...

क्या क्रिकेट छोड़ अब विमान उड़ाएंगे न्यूजीलैंड के तूफानी ऑलराउंडर?

Glenn Phillips: क्रिकेट के मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग से जलवा...

छात्रों का इंतजार खत्म: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च को, ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ मचाने आ रही है धमाल, जानें OTT पर कहां देखें पहला पार्ट

Dhurandhar 2 News: सिनेमा के गलियारों में इन दिनों 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें