दिल्ली समेत पूरे देश से मानसून की विदाई हो गई। राजस्थान और दिल्ली में तो अब मौसम मौसम शुष्क भी होने लगा है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में बारिश नहीं होगी बल्कि तापमान में गिरावट आएगी। यानी दिल्ली में अब ठंड की दस्तक शुरू हो जाएगी।
वहीं,मुरादाबाद जिले में बुधवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज कुछ बदला सा रहा है। कांठ रोड, रामपुर रोड के साथ एमडीए की काॅलोनियों में कोहरा देखा गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
राजकीय इंटर काॅलेज में मौसम प्रयोगशाला के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि बुधवार को सुबह अचानक कोहरा पड़ने से शीत ऋतु के आने का संकेत हो गया है। दिन में काफी तेज धूप होने के कारण अधिकतम तापमान ऊपर ठहरा हुआ है। आने वाले दिनों में एक या दो बार बारिश पड़ने की सम्भावना है। यदि यह बारिश पड़ी तो मौसम में अचानक बड़ा परिवर्तन देखने का मिलेगा।
निसार अहमद ने आगे बताया कि वर्तमान में औसतन न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस है। वहीं पश्चिमी हवाएं भी चल रही हैं। रातें लंबी और दिन छोटे होने के कारण सुबह के मौसम में शीतलता का अहसास हो रहा है। मौसम सर्दी की तरफ तेजी से अग्रसर हो रहा है।
दिल्ली में दिन के समय तापमान सामान्य रह रहा है। खिली धूप में हालांकि अभी भी गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन सुबह-शाम राहत है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास चल रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हवा में ठंडक रही और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना हैद्ध सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।
वहीं, न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। दरअसल सामान्य मानसून के दौरान 15 सितंबर के बाद से ही दिल्ली का मौसम करवट लेने लगता है। तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाती है।
लेकिन इस बार अगस्त और सितंबर महीने में बारिश में कमी देखी गई। सामान्य से कम बारिश हुई। इस कारण दिल्ली के लोगों को अभी भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 अक्टूबर के बाद दिल्ली में गर्मी कम होने लगेगी। साथ ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक सर्दी की शुरुआत अक्टूबर 15 से बाद ही हो पाएगी।
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हवा में ठंडक रही और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।







