spot_img

कोटा में मेडिकल-इंजीनियरिंग और नीट की तैयारी कर रहे बिहार के दो छात्रों ने एक साथ की खुदकुशी, अलग-अलग कमरों में पंखों से झूलती मिली दो लाशें, तीसरे छात्र की भी मौत

spot_img
- Advertisement -

राजस्थान के कोटा में कोचिंग में पढ़ाई करने वाले तीन छात्रों ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। इसमें बिहार के दो छात्र शामिल हैं। जबकि तीसरा मध्यप्रदेश का है।

- Advertisement -

अभी तक कि यह सबसे बड़ी खबर कोटा से है जहां बिहार के दो छात्रो ने खुदकुशी कर ली है। अभी तक दोनों छात्रों की पहचान नहीं हो पाई है। बस नाम सामने आ रहा है कि दोनों अंकुश और उज्जवल हैं जबकि तीसरा मध्य प्रदेश का छात्र है। एक साथ तीन लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। तीनों लाशों को पुलिस ने बरामद करते हुए तहकीकात तेज कर दी है।  जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रों में दो बिहार और एक मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं, जिनकी उम्र 16, 17 और 18 साल थी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अंकुश और उज्जवल तलवंडी इलाके में एक पीजी में रहते थे। दोनों आसपास ही कमरे में रहते थे। दोनों के शव फंदे से लटके मिले हैं। इसमें एक मेडिकल और दूसरा इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे थे। बताया जाता है कि मृतक छात्रों में बिहार के रहने वाले दोनों छात्र अंकुश और उज्जवल एक ही हॉस्टल में रहते थे। एक इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहा था, वहीं दूसरा मेडिकल की तैयारी करता था। मध्यप्रदेश का छात्र प्रणव नीट की तैयारी करता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: हलचल मचाने की तैयारी में Bihar BJP, गैर-राजनीतिक परिवारों के युवाओं पर फोकस, संजय सरावगी ने दिया 7 दिनों का बड़ा टास्क

खुदकुशी के कारणों का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। इस खबर से वहां रहने वाले अन्य छात्रों में दहशत का माहौल है। लोग यह समझ नहीं पा रहे आखिर अलग अलग कमरों में रहने वाले दोनों छात्रों की लाश पंखे से लटकी कैसे मिली है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: CM Nitish की ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ यात्रा, ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, गिद्ध संरक्षण केंद्र का भी उद्घाटन, पढ़िए ‘जंगल सफारी’

ईको-टूरिज्म: बिहार के 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहे जाने वाले वाल्मीकिनगर के लिए आज का दिन...

Patna Rajgir Express: यात्रियों को तोहफा, अब हर दिन दौड़ेगी यह ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Patna Rajgir Express: बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है! पूर्व...

असम चुनाव हिंसा: प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में जबरदस्त तनाव

असम चुनाव हिंसा: असम में विधानसभा चुनाव का माहौल गरमा गया है, लेकिन इसके...