spot_img

Darbhanga में डूबने से दो की मौत,@ मरने वालों की संख्या 12, दो की अब भी तलाश

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिले में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, पूरे प्रदेश में सात जिलों में डूबने से चार मासूमों समेत बारह लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो की अब भी तलाश जारी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अलग-अलग जिलों में बारह लोगों की डूबने से मौत हो गई है। वहीं, दो बच्चियों की तलाश जारी है। गया में तीन बच्चों, औरंगाबाद में एक वृद्ध महिला, अरवल में जुड़वा भाई व अधेड़, दरभंगा में दो युवकों, समस्तीपुर में एक महिला जबकि सुपौल व जमुई में दो किशोर डूब गए। सुपौल और जमुई में दो किशोर डूब गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के गौड़ाबौराम प्रखंड के सनकन्हई गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अखलाकुर रहमान (18) के रूप में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में गूंज उठा 'हर हर महादेव': बेनीपुर में महारुद्र यज्ञ का भव्य आगाज, 29 जून तक चलेगा अनुष्ठान

वहीं, बहेड़ा के कल्याणपुर गांव में मछली मारने के दौरान जेसीबी से बने गड्ढे में डूबने से वकील मुखिया (46) की मौत हो गई।

समस्तीपुर के पटोरी के लोदीपुर धीर स्थित वाया नदी घाट पर कपड़ा धोने के क्रम में महिला सुमन कुमारी (21) डूब गई। इससे उसकी मौत हो गई। औरंगाबाद के कुटुंबा में उत्तर कोयल मुख्य नहर के बसडीहा कैनाल के तमसी मोड़ के समीप से वृद्ध महिल लक्ष्मीनिया देवी (80 वर्ष) का शव बरामद हुआ। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।

सुपौल में हरदी पश्चिम पंचायत के इटहरी वार्ड 13 में तिलाबे नदी में डूबने से मुरली कुमार (15) की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नहाने गया था। वहीं जमुई जिले के गिद्धौर के

पतसंडा में तालाब में डूबने से सूरज कुमार की जान चली गई। सूरज गांव के ही अपने दोस्त अर्जुन मांझी एवं मुस्कान मांझी के साथ पतसंडा के बभनी तालाब में कर्मा पर्व को ले कमल

यह भी पढ़ें:  खौफनाक! दरभंगा में पोखर किनारे मिला नवजात बच्ची का शव, पहचान न होने से गहराया रहस्य

फूल तोड़ने गया था। मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड में महाने नदी में नहाने गईं दो बच्चियां डूब गयीं। कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर 12 वर्षीय प्रियंका कुमारी तथा 10 वर्षीय सोनाली कुमारी अपनी सहेलियों के साथ महाने नदी में नहाने गई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

निर्जला एकादशी 2024: 24 या 25 जून? नोट कर लें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि!

Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी 2024 की तारीख को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म हो गई है। जानिए 25 जून को व्रत रखने का सही समय, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि।#NirjalaEkadashi,#EkadashiVrat,#VishnuPuja

EPFO की सबसे बड़ी खबर: अब ATM से निकालें PF का पैसा, बिहार के युवाओं को भी मिली नौकरी की सौगात!

EPFO ATM Withdrawal: EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! अब वे ATM से भी अपना पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। वहीं, भागलपुर में 32 युवाओं को रोजगार पत्र मिले।#EPFOATM,#BiharNews,#BhagalpurJobs

भावुक कर देगी Nitish Kumar की ये 21 साल पुरानी तस्वीर, CM बनने के बाद मां के सामने झुके…

Nitish Kumar Photos: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar की 21 साल पुरानी एक भावुक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह फोटो 2005 की है, जब CM बनने के बाद नीतीश कुमार अपनी मां पर#NitishKumar,#BiharPolitics,#ViralPhoto

Breaking: खान सर को कोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी गिरफ्तारी!

Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को बड़ी राहत देते हुए अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पुलिस ने कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी जमा की है।#KhanSir,#PatnaCivilCourt,#BiharNews