back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

UP Municipal Election में Tejashwi की RJD ने भी गाड़े झंडे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

तेरह मई को पूरे देश की नजर कर्नाटक चुनाव परिणाम पर टिकी थी। लेकिन, इस दौरान पूरे देश ने देखा कि कैसे यूपी में योगी का डंका बज रहा है। यूपी के नगर और पंचायत चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज कर बीजेपी ने साफ संकेत दिए कि अभी मैदान में दूसरा कोई नहीं। लेकिन, इस सबके बीच बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने छोटा खेला कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, यूपी नगर निकाय चुनाव में तेजस्वी की आरजेडी ने भी झंडे गाड़ दिए। जब पार्टी के तीन प्रत्याशी इन नगर पंचायतों के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित (UP Municipal Election Result Tejashwi Yadav RJD 3 candidates become Nagar Panchayats president) किए गए।

- Advertisement -
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अभी सम्पन्न हुए नगर निकाय के चुनाव में तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद पर राजद उम्मीदवारों की जीत हुई है। अहमदाबाद,सहजपुर और चिरैया कोट नगर पंचायत पर राजद प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

जानकारी के अनुसार, यूपी नगर निकाय के चुनाव में तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद पर राजद उम्मीदवारों की जीत हुई है। इस बात की जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि यूपी के सीतापुर जिले के तम्बौर अहमदाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर राजद उम्मीदवार तयब्बुन निशां की जीत हुई है।

- Advertisement -

वहीं, बिजनौर जिले के सहजपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर राजद के नाहिद परवीन एवं मऊ जिले के चिरैया कोट नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर राजद उम्मीदवार रामप्रताप यादव ने जीत दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि यह राजद की बेहतरीन जीत का नतीजा है कि मात्र पांच नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़कर 3 पर सफलता हासिल की है। जबकि, शेष दो स्थानों पर काफी कम वोटों के अंतर से दूसरे स्थान पर रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा की गाड़ी की सजावट से बौखलाया अरमान, मायरा के हॉस्टल जाने का भी फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक इन दिनों अपने...

MG Majestor SUV: एमजी मैजेस्टर एसयूवी की बुकिंग शुरू, मिलेंगे बेमिसाल फीचर्स और पावरफुल इंजन

MG Majestor SUV: भारतीय एसयूवी बाजार में एक और दमदार खिलाड़ी दस्तक देने को...

Mohammad Nabi: अंपायर से भिड़ना पड़ा महंगा, ICC ने ठोका बड़ा जुर्माना!

Mohammad Nabi: अफ़गानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को अंपायर के फैसले का विरोध...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें